श्मशान की बाउंड्री तोड़ने पर बवाल: सांसद प्रज्ञा ठाकुर बोलीं-भोपाल में भू-माफिया बेलगाम, गृह विभाग को सतर्क करें मुख्यमंत्री

Nayapura crematorium Controversy: भोपाल के नयापुरा में सोमवार की देर रात श्मशान की दीवार तोड़ने पर बबाल हो गया। ग्रामीणों ने भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने X पर संदेश पोस्ट कर मुख्यमंत्री मोहन यादव से गुहार लगाई है।
भोपाल के नयापुरा में सोमवार की देर रात श्मशान की दीवार तोड़ने पर बबाल हो गया। ग्रामीणों ने भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने X पर संदेश पोस्ट कर मुख्यमंत्री मोहन यादव से गुहार लगाई है। pic.twitter.com/16qsxLhAOe
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) April 23, 2024
भोपाल में भूमाफियाओं का वर्चस्व है आज मंदिर के लिए खरीदी गई भूमि पर जेसीबी से भूमि समितलीकरण का कार्य कई दिनों से चल रहा था अभी 2घंटे पूर्व भूमाफियाओं के लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया हुआ है और ट्रष्ट की भमि पर चल रहे कार्य को रोककर जेसीबी के ड्राइवर को पीटा जेसीबी को…
— Sadhvi Pragya Singh Thakur (@sadhvipragyag) April 22, 2024
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने क्या कहा..
- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने X पर लिखा कि भोपाल में भूमाफिया का वर्चस्व है। मंदिर के लिए खरीदी जमीन समतलीकरण का का कार्य कई दिन से जारी है। भूमाफिया के लोगों ने सरकारी जमीन भी कब्जा ली है। ट्रष्ट की भूमि पर चल रहे काम को रोककर जेसीबी ड्राइवर से मारपीट और तोडफोडा की गई है।
- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को संदेश टैग कर लिखा कि गृह विभाग को सतर्क करें और भूमाफियाओं पर लगाम कसें। राष्ट्रकार्य निमित्त ली गई भूमि को न एक इंच दूंगी और न एक इंच किसी से लूंगी। भू माफियाओं ने जो नुकसान किया है, उसकी भरपाई भी उन्हीं से की जाए।
- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया कि घटनाक्रम से भोपाल कलेक्टर और कमिश्नर को अवगत करा दिया है। खुद भी मौके पर गई, लेकिन पुलिस ने वापस भेज दिया। आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS