MP में बड़ी वारदात: ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए बदमाशों ने लूटी बैंक, दो महिलाओं समेत 3 घायल

Neemuch Bank Loot:: मध्य प्रदेश के नीमच में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बैंक लूट ली। इस दौरान गोली लगने से दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। बदमाश इस दौरान बैंक से 71 हजार रुपए लूटकर ले गए हैं।
नीमच से करीब 20 किमी दूर चीताखेड़ा गांव में यह वारदात बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे हुई है। बैंक लूटने की इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ। साथ ही चीताखेड़ा गांव के लोग दहशत में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: MP News: पंजाब के CRPF जवान ने नीमच में बैरक के बाहर सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर कर ली आत्महत्या

महिलाओं को लगी गोली, सफाईकर्मी पर हमला
गोली चलते ही बैंक में अफरा-तफरी मच गई। वहां खड़े लोग डर के मारे बाहर भागने लगे। इस दौरान दो महिलाओं झूमा बाई (21) और मांगीबाई (30) को पैर में गोली लगी है। जबकि, बदमाशों ने सफाईकर्मी पर सिर पर बंदूक की बट से हमला कर दिया है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS