Satta king: फलोदी सट्टा बाजार की बड़ी भविष्यवाणी! MP की 11 लोकसभा सीटों के नतीजे चौंकाएंगे

Falodi Satta Bazar KKR vs SRH Final Prediction
X
Falodi Satta Bazar KKR vs SRH Final Prediction
फलोदी सट्टा बाजार ने MP की सभी 29 सीटों को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। खासकर 11 सीटों के नतीजे चौंका सकते हैं। जानिए सट्टा बाजार का क्या दावा है ?

Satta king: फलोदी सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले बड़ा दावा किया है। गैरकानूनी सट्टा बाजार ने MP की सभी 29 लोकसभा सीटों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। 4 जून को आने वाले नतीजों से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही MP में अपनी-अपनी बड़ी जीत का दावा कर रही हैं। इसी बीच फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) की नई भविष्यवाणी ने सबको चौंका दिया है। चलिए देखते हैं कि फलोदी सट्टा बाजार का एमपी की 29 सीटों को लेकर किया जा रहा दावा कितना सही साबित होता है।

जानें किसे, कितनी सीटें दे रहा सट्टा बाजार
फलोदी सट्टा बाजार के नए दावे के मुताबिक, मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा फायदा मिलने वाला है। सट्टा बाजार के सूत्र कहते हैं कि MP की 11 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। खरगोन, धार, गुना, भिंड, छिंदवाड़ा, राजगढ़, झाबुआ, मंडला, सतना, ग्वालियर और मुरैना में इस बार के नतीजे चौंकाने वाले साबित हो सकते हैं। हालांकि सट्टा बाजार भाजपा के खाते में 26 और कांग्रेस के खाते में तीन सीटें आने की बात कह रहा है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एमपी की 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को सिर्फ छिंदवाड़ा में जीत मिली थी।

जानें कितना चल रहा भाव
सट्टा बाजार के मुताबिक, भाजपा की 330 से 335 सीटों का भाव 1 रुपए है। 350 सीटों का भाव 3 रुपए और 400 सीटों का भाव 12 से 15 रुपए चल रहा है। NDA की 400 सीटों का भाव 4 से 5 रुपए चल रहा है, यानी भाजपा को अपने बलबूते पर 400 सीटे नहीं आएंगी। भाजपा की 350 सीटें आने की संभावना भी 50 परसेंट है। सट्टा बाजार के सूत्रों के मुताबिक, भाजपा को 300 सीट निश्चित रूप से मिल सकती हैं। इसका भाव 10 से 15 पैसा ही चल रहा है।

इंदौर सट्टा बाजार ने की थी भविष्यवाणी?
बता दें कि इंदौर के सट्टा बाजार ने मध्यप्रदेश की 29 सीटों को लेकर भविष्यवाणी की थी। सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा का पलड़ा भारी बताया था। भाजपा की देश में सरकार बनने की बात कही थी। इंदौर सट्टा बाजार के मुताबिक, मध्यप्रदेश की 29 सीटों में से भाजपा 27-29 तो कांग्रेस 1-2 सीटें जीत सकती है। उत्तर प्रदेश (यूपी) में भाजपा 64-66 सीटें, गुजरात में 24-25 सीटें, राजस्थान में 24-25 सीटें, दिल्ली में 6-7 सीटें, पंजाब में 2 सीटें, तमिलनाडू में 3-4 सीटें जीत सकती है।

फलोदी सट्टा बाजार क्या है?
राजस्थान में एक छोटा सा जिला है- फलोदी। यहां से चलने वाला सट्टा बाजार पूरे देश में मशहूर है। इसे ही फलोदी सट्टा बाजार कहते हैं। यहां पर छोटी-छोटी बातों पर भी सट्टा (बैट) लगाया जाता है, जैसे कि किसी ने जूता हवा में फेंका तो वह जूता जमीन पर सीधा गिरेगा या उल्टा। दो सांड लड़ाई कर रहे हैं तो कौन जीतेगा? यहां रोजाना करोड़ों रुपए का कारोबार होता है।

फलोदी सट्टा बाजार देशभर में फैला?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लोकसभा चुनाव 2024, मानसूनी बारिश या शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव को लेकर दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे बड़े शहरों में सट्टे लगाए जाते हैं। अन्य राज्यों में भी सटोरियों के पैसे लगते हैं और दलालों को 3 फीसदी दलाली (ब्रोकरेज) दिया जाता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story