Logo
New Year 2024 पर मंदिरों में खासी भीड़ रही। उज्जैन के महाकाल लोक में आठ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। प्रयागराज, काशी विश्वनाथ धाम और श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या, मैहर, चित्रकूट और महाकालेश्वर में भी भक्तों की लंबी कतार रही

भोपाल। साल 2024 की पहली सुबह को हर कोई यादगार बनाना चाह रहा था। 31 दिसंबर की आधी रात 12 बजे आतिशबाजी कर NeW year-2024 का भव्य स्वागत किया गया। सुबह मंदिर  पहुंचकर लोगों खुशहाली के लिए कामना की। उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार में आठ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसी प्रकार बाबा विश्वनाथ धाक काशी, प्रयागराज, महाकालेश्वर, चित्रकूट-मैहर अन्य धार्मिक स्थलों में भी श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। 

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालु 
पुरी के जगन्नाथ मंदिर में नए साल में लाखों श्रद्धालु पहुंचे। देवदर्शन के लिए उनकी लंबी कतार लगी रही। सेंट्रल रेंज के आईजीपी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर की शाम ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए थे। रात 2 बजे जैसे पट खुले मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। सुबह 10 बजे तक पुरी के जगन्नाथ मंदिर में यहां 1 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन कर लिए थे। 
अयोध्या में सरयू घाट पर पूजा अर्चना 
श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में साल 2024 के पहले दिन सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सरयू घाट पर डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद रामलला के दर्शन भी किए। 
प्रयागराज में मां गंगा की भव्य आरती 
प्रयागराज के संगम तट पर नए साल की पहली सुबह मां गंगा की भव्य आरती की गई। इसमें देशभर से आए लाखों श्रद्धालु शामिल हुए। मां गंगा की पूजा कर सुख सम्मृद्धि के लिए कामना की। 
 
5379487