Logo
Nitin Gadkari Dhar Visit: मध्यप्रदेश में 33 हजार करोड़ से 5 ग्रीनफील्ड इकनॉमिक कॉरिडोर बनेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने यह ऐलान गुरुवार (10 अप्रैल) को धार जिले के बदनावर में किया। इस दौरान उन्होंने बदनावर-उज्जैन फोरलेन का लोकार्पण भी किया।

Nitin Gadkari Dhar Visit: केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने गुरुवार (10 अप्रैल) को बड़ी सौगात दी। धार के बदनावर में रिमोट दबाकर उन्होंने बदनावर-उज्जैन फोरलेन का लोकार्पण किया। साथ ही 33 हजार करोड़ की लागत से 5 नए ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर, ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर विश्वस्तरीय आइकोनिक ब्रिज और 1200 करोड़ की लागत से 6 रोपवे बनाए जाने का ऐलान किया है। 

अमेरिका से बेहतर होगा हाईवे नेटवर्क 
केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अगले एक साल में मध्यप्रदेश में हम 3 लाख करोड़ का इंफ्रास्ट्र्क्टर बनाकर देने जा रहे हैं। इससे न सिर्फ इंडस्ट्रियां आएगी, बल्कि इंडस्ट्रियल क्लस्टर और गोडाउन बनेंगे, जमीनों के दाम बढ़ेंगे और रोजगार बढ़ेंगे। इससे लोगों की गरीबी दूर होगी। मध्य प्रदेश के लोगों को मैं विश्वास दिलाता हूं कि अगले 2 साल में यहां का नेशनल हाईवे नेटवर्क अमेरिका से बेहतर हो जाएगा।  

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की यह घोषणाएं

  • 33 हजार करोड़ की लागत से 5 ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाए जएंगे। 
  • केंद्रीय रोड फंड से 1200 करोड़ रुपए एमपी के लिए स्वीकृत किए।
  • ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर आइकोनिक ब्रिज बनाया जाएगा। 
  • सतना-मैहर ग्रीनफील्ड कॉरिडोर जल्द सार्वजनिक उपयोग के लिए सौंपा जाएगा। 
  • 1200 करोड़ की लागत से उज्जैन, जबलपुर और सागर में 6 रोप-वे बनाए जाएंगे।
  • 1900 करोड़ की लागत से बदनावर-मांदला-तिमरवानी फोरलेन बनेगा। 
  • 280 करोड़ से मिसरोद-औबेदुल्लागंज सड़क का सिक्सलेन चौड़ीकरण होगा।

5800 करोड़ की 10 सड़क परियोजनाओं की सौगात 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को बदनावर में 5800 करोड़ की 328 किलोमीटर लंबी 10 सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 1352 करोड़ लागत से बना बदनावर-उज्जैन फोरलेन भी शामिल है। इसे भारत माला परियोजना के तहत बनाया गया है। 

इन सड़कों का भूमिपूजन और लोकार्पण 
उज्जैन-बदनावर खंड पर नवनिर्मित 4-लेन सड़क
उज्जैन-गरोठ के खेड़ा खजुरिया से सुहागड़ी तक 4/6 लेन ग्रीनफील्ड हाई-वे
उज्जैन-गरोठ के सुहागड़ी से बर्डिया अमरा तक 4/6 लेन ग्रीनफील्ड हाई-वे
जीरापुर-सुसनेर-मध्यप्रदेश एवं राजस्थान बॉर्डर खंड पर पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन सड़क
बाकानेर घाट पर पेव्ड शोल्डर के साथ अतिरिक्त 3-लेन सड़क का लोकार्पण 
संदलपुर-नसरुल्लागंज खंड पर 4-लेन सड़क
चंदेरी-पिछोर खंड पर पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन सड़क
इंदौर-गुजरात खंड पर 7 फ्लाई ओवर और अंडरपास
शाजापुर, कनासिया और एमआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया में 3 फ्लाई ओवर और अंडरपास
रसलपुर जंक्शन पर फ्लाई ओवर निर्माण का भूमि-पूजन 

उज्जैन-झालावाड़ रोड बनाए जाने की मांग 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार जताते हुए आगामी योजनाओं से अवगत कराया। कहा, उज्जैन में प्रयागराज की तर्ज पर दुनिया का सबसे बड़ा सनातन मेला (सिंहस्थ-2028) आयोजित करना है। इसके लिए आसपास के राज्यों और शहरों से रोड कनेक्टविटी जरूरी है। सीएम ने बदनावर-मांदला-तिमरवानी फोरलेन और उज्जैन-झालावाड़ रोड सहित अन्य सड़कों का मांग पत्र पढ़ा। 

5379487