Crime News: नीमच में शराब कारोबारी पर जानलेवा हमला हुआ है। जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। घटना के दौरान वे अपनी कार से घर जा रहे थे, तभी कुछ लोग कार में सवार होकर आए और उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शराब कारोबारी की तरफ से भी जबावी फायरिंग की गई जिसमें एक हमलावर घायल होकर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। 

शाम 4: 30 बजे की घटना
यह घटना नीमच की है। जहां आज शाम 4:30 बजे के करीब दो पक्षों में मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार समाजसेवी व शराब कारोबारी अशोक अरोरा प्रतिदिन की तरह आज भी ऑफिस बंद कर अपनी कार से घर जा रहे थे। तभी कुछ बदमाश लायंस पार्क के पास क्रेटा में सवार होकर आए और अशोक की कार में फायरिंग शुरु कर दी।

एक हमलावर फरार
फायरिंग होने पर आनन फानन में अशोक के साथ में मौजूद लोगों ने भी जबावी फायरिंग करना शुरु कर दिया। जिसमें एक बदमाश को गोली लगी और वह बेहोश होकर जमीन में गिर पड़ा। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं घटना में शामिल एक अन्य आरोपी भाग निकला।

जांच में जुटी पुलिस
एसपी अमित कुमार सोलानी के अनुसार कार में दो हमलावर सवार थे। जिसमें एक की मौत हो गई और एक फरार है। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस द्वारा हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। उनका क्या मकसद था हमला क्यों किया। यह उनकी गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पाएगा। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।