पन्ना में भीषण हादसा: JK सीमेंट प्लांट की निर्माणाधीन छत का स्लैब भरभराकर गिरा; 4 मजदूरों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Panna JK Cement Plant accident:
X
Panna JK Cement Plant accident:
मध्य प्रदेश के पन्ना से बड़ी खबर है। गुरुवार (30 जनवरी) को सुबह जेके सीमेंट प्लांट में भीषण हादसा हो गया। प्लांट में निर्माणाधीन छत का स्लैब भरभराकर गिर गया। स्लैब के नीचे दबने से 4 मजदूरों के मौत हो गई। 15 से ज्यादा घायल हैं।

Panna JK Cement Plant accident: मध्य प्रदेश के पन्ना से बड़ी खबर है। गुरुवार (30 जनवरी) को सुबह JK सीमेंट प्लांट में भीषण हादसा हो गया। प्लांट में निर्माणाधीन छत का स्लैब भरभराकर गिर गया। काम कर रहे कई मजदूर दब गए। हादसे में 4 मजदूरों के मौत हो गई। 15 से ज्यादा घायल हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है। हादसा कैसा हुआ? कारण जानने पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

फैक्ट्री में प्रवेश रोक दिया
जानकारी के मुताबिक, पन्ना के सिमरिया में जेके सीमेंट का प्लांट है। गुरुवार सुबह प्लांट में निर्माणाधीन छत में स्लैब डाला जा रहा था। सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। अचानक स्लैब गिर गया। कई मजदूर नीचे दब गए। अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल पहुंचा। राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे कई मजदूरों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। 4 मजदूरों की मौत हुई है। 15 से ज्यादा मजदूर घायल हैं। हादसे के बाद फैक्ट्री में प्रवेश रोक दिया है।

पन्ना की एएसपी आरती सिंह ने क्या बताया
पन्ना की एएसपी आरती सिंह ने बताया कि हादसे के बाद से ही मजदूरों को मलबे से बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। कुछ मजदूरों को कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फैक्ट्री परिसर में एंबुलेंस मौजूद है। अफसरों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रही है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें मध्य प्रदेश में इससे पहले भी फैक्ट्रियों में कई हादसे में मजदूरों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद ऐसे हादसों का सिलसिला नहीं थम रहा।

एमपी में मजदूरों की मौत से जुड़े चार हादसे:

  • इंदौर, 2021: केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक होने से दो श्रमिकों की मौत हुई थी। लिक्विड अमोनिया का टैंकर दूसरी गाड़ी से टकरा गई थी।
  • उज्जैन, 2019: निर्माण कार्य के दौरान भारी मशीन पलटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। सुरक्षा मानकों की अनदेखी से यह हादसा हुआ था।
  • सागर, 2018: खाद्य प्रसंस्करण इकाई में आग लगने से चार मजदूराें की जान गई थी। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया गया था।
  • ग्वालियर, 2017: निर्माणाधीन फैक्ट्री के ढहने से पांच मजदूरों की मौत हुई थी। यह हादसा भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुआ था
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story