Bhopal Vivek Sagar Welcomed: पेरिस ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारतीय हॉकी टीम शनिवार को भारत लौट आई है। टीम के सदस्य विवेक सागर प्रसाद रविवार सुबह फ्लाइट से भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। राज्य सरकार ने उन्हें एक करोड़ की पुरस्कार राशि दिए जाने की घोषणा की है। मंत्री विश्वास सारंग ने एयरपोर्ट पर आगुवानी की।

वीडियो देखें...

भोपाल में विवेक सागर बोले-

  • विवेक सागर सेमीफाइनल में मिली हार से काफी दु:खी हैं। कहा, उस रात हम लोग सो नहीं पाए। बार-बार वही सीन आंखों के सामने चलने लगता। पूरी रात यह सोचते रहे, काश और अच्छा कर लेते। सेमीफाइनल हमारे लिए हार्ट ब्रेकिंग था। विवेक ​​इटारसी के पास चांदौन गांव के निवासी और एमपी पुलिस में डीएसपी हैं।
  • विवेक सागर भोपाल एयरपोर्ट में मीडिया से बात करते हुए कहा, हम सेमीफाइनल नहीं जीत पाए दिल में इस बात की कशक है, लेकिन संतुष्टि की बात यह है कि हम पेरिस ओलंपिक से खाली हाथ नहीं लौटे। खेल मंत्री अपनी व्यस्त समय निकालकर मुझे लेने के लिए आए हैं, मेरे लिए खुशी का पल है। सीएम ने भी वीडियो कॉलकर मनोबल बढ़ाया था। 

विवेक के गांव में उत्सव का महौल 
विवेक सागर के इटारसी स्थित चांदौन गांव में भी जश्न का महौल है। विवेक की मां ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर बेटे का स्वागत किया। बहन पूजा और भाई विद्यासागर काफी खुश हैं। कहा, विवेक को वीडियो कॉल किया था, लेकिन शोर के चलते ज्यादा बात नहीं हो पाई। पिता बोले- पहले मैं उसे आगे नहीं जाने दे रहा था। एमपी अकादमी में जब उसका चयन हो गया तो फिर मैं भी सपोर्ट करने लगा। विवेक ने काफी मेहनत की है।