केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा, बोले- किसानों को भी मिलेगा PM Aawas Yojana का लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह किसानों को संबोधित करते हुए स्टेज पर अचानक लड़खड़ा गए। इसपर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मेरा वजन तो कम है, जनता का वजन बहुत ज्यादा है।;

Update:2024-09-30 17:39 IST
Shivraj Singh ChauhanShivraj Singh Chauhan
  • whatsapp icon

PM Aawas Yojana: मध्य प्रदेश  के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में बड़ी घोषणा की। इछावर विधानसभा में किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'आने वाले प्रधानमंत्री आवास सर्वे में किसान भाइयों को भी इसका लाभ मिल सकेंगा। एमएसपी को लेकर उन्होंने कहा कि इसे और भी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा, 'तेल के दाम अभी और बढ़ेंगे, क्योंकि सस्ता तेल आ गया था। अभी हमने इंपोर्ट ड्यूटी लगा दी है, तो इससे तेल के दाम और बढ़ेंगे। इसके लिए हमें तैयार रहना चाहिए।'

स्टेज पर लड़खड़ाए शिवराज
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह किसानों को संबोधित करते हुए स्टेज पर अचानक लड़खड़ा गए। इसपर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मेरा वजन तो कम है, जनता का वजन बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य से कम कीमत पर किसी भी हालत में सोयाबीन और किसान भाइयों की फसल नहीं बिकने दूंगा। 

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश : CS बदलते ही बसंत प्रताप सिंह ने छोड़ी राज्य निर्वाचन आयुक्त की कुर्सी, वीरा राणा की ताजपोशी संभव

अब किसानों को भी मिलेगा PM Aawas का लाभ
इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि 'आने वाले प्रधानमंत्री आवास सर्वे में किसान भाइयों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए मैंने अपने प्रयास कर कई छूट दिलवाई और मैं दिल्ली में ऐसे ही नहीं बैठा हूं। काम कर रहा हूं।' शिवराज सिंह को सुनने के लिए बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता सहित किसान उपस्थित थे।  

Similar News