PM जनमन योजना : 30 हजार गरीब परिवारों को मिलेंगे पक्के मकान, मोदी सरकार दे रही ढाई लाख, यहां जानें डिटेल

Pm Janman Awas Yojana : मध्य प्रदेश में 30 हजार गरीब परिवारों को पक्के मकान बनाने ढाई-ढाई लाख रुपए दिए मिलेंगे। मोदी सरकार ने यह राशि पीएम जनमन योजना के तहत दे रही है। इस योजना का लाभ लेने आर्थिक तौर पिछड़ी जनजातियों के परिवार ही पात्र हैं। पक्के आवास के साथ बिजली-पानी, गैस कनेक्शन और शौचालय की सविधा भी दी जाएगी।
बैंक खाते में जारी होगी राशि
प्रधानमंत्री मोदी ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि आवास की किस्तें सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। गत वर्ष भी देशभर में एक लाख परिवारों को इस योजना से लाभान्वित किया गया था। इस वर्ष फिर 1 लाख परिवारों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें: पीएम आवास: किसका कटेगा पत्ता, कौन होगा लाभार्थी पात्र? यहां जानें सबकुछ
क्या है पीएम जनमन योजना?
- प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन योजना) नवंबर 2023 में शुरू हुई थी। इसके तहत आर्थिक रूप से पिछड़े जनजातीय परिवारों को सुरक्षित आवास, पीने का साफ पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण जैसी ज़रूरी सुविधाएं दी जाती हैं। इससे उन्हें सड़क, संचार सुविधा और रोज़गार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाते हैं।
- प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) 18 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 75 कमज़ोर जनजातीय समूह के लोगों के लिए शुरू की गई है। मध्य प्रदेश में ऐसे 12 लाख 09 हजार 630 परिवार रहते हैं। जिन्हें स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार और सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: PM-आवास योजना की सब्सिडी पर खतरा: नियम तोड़ने पर वापस ले सकती है सरकार
4.9 लाख घर बनाने का लक्ष्य
ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया, योजना का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति के परिवारों को मुख्य धारा से जोड़ना है। पीएम जेएनएम योजना के तहत मार्च 2026 तक देशभर में 4.9 लाख घर बनाने का लक्ष्य है। मध्य प्रदेश में 30,000 से ज़्यादा घर मंजूर किए गए हैं। मध्यप्रदेश में 30 हजार घर मंजूर किए गए हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS