Logo
MP administrative: मोहन यादव सरकार मध्य प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी एक बार फिर से कर सकती है। प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में कलेक्टरों का तबादला किया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इन अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए जा सकते हैं। नेताओं से अधिकारियों के व्यवहार के व्यवहार को लेकर भी जानकारी सामने आई है।

MP Administrative: मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार प्रशासनिक सर्जरी एक बार फिर से कर सकती है। प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में कलेक्टरों का तबादला किया जा सकता है। इसकी बड़ी वजह भी सामने आ रही है, जिसको लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इन अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए जा सकते हैं।

नेताओं से अधिकारियों के व्यवहार
नेताओं के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि कुछ जिला कलेक्टरों को चिन्हित किया गया है। जिनके तबादले को लेकर कयास भी जारी है, इन अधिकारियों को लेकर कुछ विधायकों द्वारा सीधे तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से चर्चा की गई है। नेताओं ने अधिकारियों के व्यवहार को लेकर अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रखी है।

कामों को लेकर सक्रियता नहीं
जानकारी के अनुसार हाल ही में मुख्यमंत्री ने विधायकों की एक सभा बुलाई थी, जिसमें अधिकतर विधायकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान कुछ विधायकों ने अपने क्षेत्र के कलेक्टरों द्वारा उनके अनुसार किए जाने वाले कामों को लेकर सक्रियता नहीं दिखाए जाने की बात कही गई। विकास कार्यों का हवाला देते हुए इन विधायकों द्वारा अधिकारियों के काम को लेकर सवाल उठाया गया।

क्षेत्रीय विधायकों को प्राथमिकता नहीं
शिकायत करने वाले विधायकों का आरोप है कि जिले के कलेक्टर अपने क्षेत्रीय विधायकों को बिना प्राथमिकता दिए अपने अनुसार ही काम करते हैं। जिससे कि अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी विधायकों की बात को सीरियस नहीं ले रहे हैं। मुख्यमंत्री से सीधे तौर पर की गई शिकायत के बाद यह माना जा रहा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री यादव स्थानांतरण प्रक्रिया पर कार्रवाई कर सकते हैं।

5379487