भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की आहट मध्यप्रदेश में सुनाई देनी लगी है। यात्रा जल्द एमपी में आने वाली है। यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं के संचालन के लिए कांग्रेस ने 22 कमेटियों का गठन किया है। इन कमेटियों में लगभग 50 नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। सात फरवरी को दोपहर तीन बजे प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार PCC कार्यालय में विभिन्न समितियों के सदस्यों की बैठक लेंगे। बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रूपरेखा तैयार होगी, रूट भी तय होगा कि यात्रा की शुरुआत कहां से होगी और कहां तक जाएगी। 

जानें किस कमेटी में कौन सा नेता शामिल

प्लानिंग कमेटी-  

  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 
  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
  • राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह
  • पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी
  • कांतिलाल भूरिया
  • अरुण यादव
  • डॉ. गोविंद सिंह
  • अजय सिंह
  • सांसद नकुल नाथ
  • राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा
  • राजमणि पटेल
  • ओमकार मरकाम
  • कमलेश्वर पटेल
  • सत्य नारायण पटेल
  • नीलांशु चतुर्वेदी 

पब्लिसिटी कमेटी -

  • सचिन यादव
  • भूपेन्द्र गुप्ता 

कम्युनिकेशन कमेटी-

  • रवि जोशी
  • अशोक सिंह
  • विशाल पटेल

रूट कमेटी -

  • प्रियव्रत सिंह
  • विपिन बानखेड़ी 

मीडिया कमेटी-

  • केके मिश्रा
  • अभय दुबे

सोशल मीडिया कमेटी-

  • अभय तिवारी
  • अभिनव बारोलिया

कंट्रोल रूम कमेटी-

  • चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी

सिविल सोसायटी कॉर्डिनेशन कमेटी-

  • मीनाक्षी नटराजन

प्रोग्राम एवं इंटरेशन कमेटी-

  • सुखदेव पांसे 
  • राजेन्द्र कुमार सिंह

इंफ्रास्ट्रक्चर और कैंपिंग कमेटी-

  • लखन सिंह यादव
  • साहब सिंह गुर्जर

मोबिलाइजेशन कमेटी-

  • रामनिवास रावत
  • कुणाल चौधरी
  • विक्रांत भूरिया
  • विभा पटेल
  • योगेश यादव
  • आशुतोष चौकसे

पब्लिक मीटिंग कमेटी-

  • सज्जन सिंह वर्मा
  • दिनेश गुर्जर

ट्रैफिक मैनेजमेंट-

  • कमेटी रजनीश सिंह
  • योगेश यादव

ट्रांसपोर्टेशन कमेटी -

  • सतीश सिकरवार
  • अक्षम बंब

परमिशन कमेटी-

  • उमंग सिंघार
  • हेमंत कटारे

फूड कमेटी-

  • संजय शुक्ला
  • संजय शर्मा
  • जगत बहादुर सिंह

न्याय यात्रा कॉर्डिनेशन कमेटी -

  • शोभा ओझा
  • मृणाल पंत

प्रवेश पास कमेटी-

  • प्रकाश जैन
  • गौरव रघुवंशी

पार्टिसिपेट कमेटी-

  • सैयद जफर
  • स्वप्निल कोठारी

सिक्युरिटी कमेटी-

  • हेमंत कटारे
  • श्याम श्रीवास्तव
  • व्हीके बाथम
  • यासिर हसनात सिद्धकी

हेल्थ कमेटी-

  • डॉ. जीसी गौतम
  • डॉ. सुदीप पाठक

लीगल कमेटी-

  • शशांक शेखर
  • जय हर्डिया 

राहुल गांधी अभी बंगाल में
कांग्रेस नेता गुरुवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने बीड़ी श्रमिकों से बातचीत की। इससे पहले वह बिहार और बंगाल के सीमांचल इलाके किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और कटिहार में यात्रा की थी।