राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए महाकाल दर्शन: मंदिर परिसर में झाडू लगाई, इंदौर-उज्जैन 6 लेन सड़क का किया भूमिपूजन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार, 19 सितंबर को उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना किया। इससे पहले उन्होंने स्वच्छता मित्रों का सम्मान और इंदौर उज्जैन छह लेन सड़क की आधारशिला रखी।;

Update:2024-09-19 11:05 IST
राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मु उज्जैन पहुंचीं: स्वच्छता मित्रों का सम्मान।President Draupadi Murmu Ujjain Visit
  • whatsapp icon

President Ujjain Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्य प्रदेश प्रवास के दूसरे दिन उज्जैन पहुंचीं। यहां सबसे पहले वह स्वच्छता मित्रों के सम्मान समारोह में शामिल हुईं। इसके बाद महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। गर्भगृह में पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति ने महाकाल लोक देखा। साथ ही इंदौर-उज्जैन 6 लेन सड़का का शिलान्यास किया। द्रौपदी मुर्मु उज्जैन आने वाली देश की 10वीं राष्ट्रपति हैं। इनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति कोविंद भी उज्जैन आए थे। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकाल लोक में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत अन्य नेताओं ने भी मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। 

Similar News