राष्ट्रपति का उज्जैन दौरा: बाबा महाकाल के दर्शन कर फोरलेन की रखेंगी नींव, श्रमदान कर देंगी स्वच्छता का संदेश  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। बुधवार (18 सितंबर) शाम, 4:50 बजे वह इंदौर इंदौर पहुंचीं। गुरुवार,17 सितंबर को वह उज्जैन में महाकाल दर्शन करेंगी।;

Update: 2024-09-18 05:51 GMT
President Draupadi Murmu
President Draupadi Murmu
  • whatsapp icon

President Droupadi Murmu in MP: दो दिवसीय प्रवास पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, CM डॉ मोहन यादव और BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनकी अगवानी की। इसके बाद राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे मृगनयनी एम्पोरियम के लिए रवाना हो गईं। यहां वे स्थानीय कलाकारों से मुलाकात करेंगी। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 19 सितंबर को वह उज्जैन जाएंगी। उज्जैन में राष्ट्रपति बाबा महाकाल के दर्शन कर इंदौर-उज्जैन फोरलेन सड़क का भूमिपूजन करेंगी। इसी दिन DAVV के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। 

शुद्ध और सात्विक भोजन   
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एमपी दौरे में ऑर्गेनिक भोजन ही करेंगी। इस दौरान वह आलू, अरबी और गोभी जैसी सब्जियां नहीं लेंगी। भोजन भी शुद्ध शाकाहारी और बिना लहसुन-प्याज वाला होगा। मिठाई की बजाय फलों को उनके भोजन में शामिल किया गया है। 

राष्ट्रपति द्रौपदी का कार्यक्रम 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 सितंबर की शाम 4:50 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। शाम 5:15 बजे एमजी रोड पर मृगनयनी एंपोरियम हस्तशिल्प कलाकारों से मुलाकात करेंगे। शाम 5:50 बजे से शाम 6:30 बजे तक वह रेसीडेंसी कोठी में कुछ लोगों से मुलाकात करेंगी। यहीं पर रात्रि विश्राम होगा। 
  • 19 सितंबर को सुबह 9:30 बजे राष्ट्रपति हैलीकॉप्टर से उज्जैन जाएंगी। वहां महाकाल मंदिर में दर्शन-पूजा करेंगी। दोपहर 11:30 बजे इंदौर आकर रेसीडेंसी कोठी में विश्राम करेंगी। फिर दोपहर 3:20 बजे देवी अहिल्या विवि (DAVV) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 4:45 बजे इंदौर से झारखंड रवाना होंगी।

यह भी पढ़ें: One Nation One Election: रामनाथ कोविंद कमेटी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी 18,626 पन्नों की रिपोर्ट

ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी 
राष्ट्रपति के इंदौर प्रवास को लेकर यातायात पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। बुधवार दोपहर 3 बजे से एयरपोर्ट डीआरपी लाइन, मरीमाता, कालानी नगर मार्ग बंद रहेगा। एयरपोर्ट जाने वाले लोग एमआर-10, लवकुश चौराहा से सुपर कॉरिडोर होकर जाएंगे। इसी तरह भंवरकुआं क्षेत्र से एयरपोर्ट जाने वाले लोग महू नाका, गंगवाल बस स्टैंड, चंदन नगर, नावदापंथ, दिलीपनगर कट, सुपर कॉरिडोर चौराहे से होकर जाएंगे। विजयनगर से भंवरकुआं आने-जाने में रिंग रोड का उपयोग करें। सरवटे बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से उज्जैन जाने वाले वाहन एसजीएसआईटीएस, राजकुमार ब्रिज, लक्ष्मीबाई बाई रेलवे स्टेशन, बाणगंगा रेलवे फाटक होते हुए आवागमन करेंगे। यही रूट प्लान गुरुवार को भी लागू रहेगा। 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू का देश को संदेश: कहा- '2047 तक 'विकसित भारत' का सपना पूरा होगा 

इंदौर-उज्जैन फोरलेन का भूमिपूजन 
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु गुरुवार को महाकाल दर्शन के लिए सुबह 11:30 बजे उज्जैन पहुंचेंगी। महाकाल मंदिर में वह 45 मिनट रहेंगी। इसके बाद स्वच्छताकर्मी सम्मान समारोह में शामिल होंगी। साथ ही इंदौर-उज्जैन फोरलेन निर्माण का भूमिपूजन करेंगी।

Similar News