राहुल गांधी को मिली छूट: महू में दे सकेंगे राजनीतिक भाषण, इंदौर प्रशासन ने हटाई शर्त; प्रियंका-खरगे भी होंगे शामिल 

FIR against Rahul Gandhi
X
राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है।
Rahul Gandhi in Mhow: इंदौर के महू कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा को सशर्त अनुमति मिली है। 27 जनवरी को वह राजनीतिक भाषण होंगे, लेकिन धार्मिक बातें नहीं करेंगे।

Rahul Gandhi Mhow Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 27 जनवरी को महू से जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा शुरू करेंगे, लेकिन इंदौर प्रशासन ने उनके राजनीतिक और धार्मिक भाषण पर रोक लगाई थी। कांग्रेस के विरोध के बाद शनिवार को इस प्रतिबंध से राहत दी गई है। राहुल गांधी अब यहां राजनीतिक भाषण भी दे सकेंगे।

वेटरनरी कॉलेज मैदान में सभा
जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा के दौरान 27 जनवरी को महू के वेटरनरी कॉलेज मैदान में कांग्रेस की सभा होनी है। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी सहित कई नेता शामिल होंगे। प्रशासन ने इस सभा के लिए सशर्त अनुमति दी है। कहा, कार्यक्रम में कोई नेता राजनीतिक और धर्म विरोधी बातें नहीं करेगा।

नहीं होंगी धर्म विरोधी बातें
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस शर्त पर सवाल उठाए तो प्रशासन ने इससे राजनीतिक शब्द हटा दिया है। यानी राहुल गांधी की सभा में राजनीतिक भाषण तो होगा, लेकिन धर्म विरोधी बातें नहीं होंगी। कांग्रेस ने इसे संविधान का उल्लंघन बताया है। कहा, लोकतंत्र में किसी की आवाज को कैसे दबाया जा सकता है।

दूसरे दिन संशोधित पत्र जारी
कांग्रेस इंदौर ग्रामीण अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी थी। प्रशासन ने 23 जनवरी को सशर्त अनुमति दी है। कहा सभा में संबोधन के दौरान कोई राजनीतिक और धर्मविरोधी बातें नहीं होंगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव ने इस पर आपत्ति जताई। इस पर प्रशासन ने शुक्रवार (24 जनवरी) शाम संशोधन अनुमति पत्र जारी किया। इसमें राजनीतिक भाषण करने की अनुमति तो दे दी गई, धर्मविरोधी भाषण अब भी प्रतिबंधित है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story