Rajgarh Crime: राजगढ़ में दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई। लव अफेयर के कारण सब इंस्पेक्टर को महिला आरक्षक और उसके साथी ने कार से कुचलकर मार डाला। दोनों ने 30 मीटर तक ASI को कार से घसीटा और मौत के घाट उतार दिया। 10 सितंबर को राजगढ़ रिजर्व पुलिस लाइन में पदस्थ ASI की हत्या करने के बाद पचोर थाने की लेडी कॉन्स्टेबल पल्लवी सोलंकी और उसका साथी करण ठाकुर देहात थाने पहुंचे। दोनों ने पुलिस के सामने सरेंडर करते हुए कहा-हमने एसआई को मार दिया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 

सिलसिलेवार पढ़ें लव अफेयर की कहानी 
पल्लवी और करण के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। कुछ दिन पहले दोनों के बीच झगड़ार हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया था कि करण ने पल्लवी को गोली मार दी थी। गोली गले के पास से लगकर निकल गई थी। इसके बाद करण ने खुद को भी गोली मारी थी। दोनों बच गए थे। कुछ समय तक दोनों अलग रहे, फिर साथ हो गए। इसी बीच पल्लवी की ASI दीपांकर से दोस्ती गहरा गई।

मिलने बुलाया और कार से कुचल दिया 
10 सितंबर को पल्लवी और करण ने ASI दीपांकर को मिलने बुलाया। दीपांकर को अंदेशा था था कि दोनों मिलकर ASI को मार देंगे, इसलिए दीपांकर ने अपने दोस्त सुभाष को भी फोन कर दिया था। इसके बाद दीपांकर बाइक से ब्यावरा-देवास हाईवे पर देहात थाने की ओर जा रहे थे। फुंदा मार्केट में पेट्रोल पंप के सामने पल्लवी की कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी।

हत्या के बाद कर दिया सरेंडर 
एसआई उछलकर सड़क पर आ गिरे। ASI को कार 30 मीटर तक घसीट ले गई। सिर, बाएं पैर के घुटने और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने घायल एसआई को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस के बड़े अफसर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने ASI को भोपाल रेफर कर दिया। रास्ते में दीपांकर ने दम तोड़ दिया।  इधर पल्लवी और करण सीधे देहात थाने गए और सरेंडर कर दिया। 

पुलिस महकमे में हड़कंप 
घटना ने राजगढ़ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने खुद देर रात तक पल्लवी सोलंकी और करण ठाकुर से पूछताछ की। शुरुआती जांच में पता चला कि हत्या की वजह त्रिकोणीय प्रेम है। हालांकि, पुलिस ने अभी कुछ भी कहने से इनकार किया है। इस पूरी घटना से पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं? जांच के बाद मामले का खुलासा होगा।