भोपाल। राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। अब प्रत्याशी चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। MP से राज्यसभा जाने वाले दोनों पार्टियों के नेताओं ने अपनी आय का ब्योरा साझा कर दिया है। नामांकन दाखिल करते समय दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक, पांचों में सबसे ज्यादा अमीर कांग्रेस के अशोक सिंह हैं। अशोक सिंह करोड़ों की संपत्ति के आसामी हैं। सबसे कम पैसे वाले भाजपा के उमेश नाथ महाराज हैं। उमेश नाथ दान दक्षिणा से अपना काम चलाते हैं। इनके पास घर-जमीन नहीं है। फिर भी ये 47 लाख रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। बीजेपी के बंसीलाल गुर्जर 31 करोड़ रुपए के मालिक हैं। माया नारोलिया के पास ढाई करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। एल मुरुगन ने 8.84 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। 

  • 1:-कांग्रेस के अशोक सिंह  
    ग्वालियर के कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह ने के पास 58 करोड़ 41 लाख 42 हजार 942 रुपए की संपत्ति है। कृषि भूमि और मकान सहित अन्य संपत्तियां शामिल है। अशोक ने पत्नी की आय चार करोड़ 41 लाख 35 हजार 927 रुपये घोषित की गई है। 
  • 2:-उमेश नाथ महाराज 
    दान दक्षिणा से जीवन चलाने वाले बाल योगी उमेश नाथ के पास 47 लाख से अधिक संपत्ति है। वाल्मीकि धाम आश्रम के प्रमुख पीठाधीश्वर उमेश नाथ के पास दो लग्जरी कार भी हैं। उमेश नाथ ने आय का स्रोत दान दक्षिणा बताया है। 
  • 3:-डॉ. एल मुरुगन 
    डॉ. एल मुरुगन ने अपनी कुल संपत्ति आठ करोड़ 84 लाख दो करोड़ 983 रुपये घोषित की है।पत्नी की संपत्ति दो करोड़ 52 लाख 39 हजार 649 रुपए बताई है। भवन, कृषि भूमि सहित अन्य संपत्ति शामिल है। मुरुगन ने 20 लाख रुपए का बैंक लोन भी बताया है।  
  • 4:-माया नारोलिया
    नर्मदापुरम की माया नारोलिया ने कुल दो करोड़ 74 लाख एक हजार 942 रुपये की संपत्ति घोषित की है। 12वीं उत्तीर्ण नारोलिया के पास एक कार, 16 तोला सोना 2.23 हेक्टेयर कृषि भूमि, तीन मकान, होशंगाबाद में दो और भोपाल में एक मकान हैं। पति की कुल संपत्ति 56 लाख 12 हजार 839 रुपये बताई गई है। पति को दान में मिली 53 लाख रुपए की कृषि भूमि 3.982 हेक्टेयर भूमि भी शामिल है।
  • 5:-बंसीलाल गुर्जर
  • मंदसौर के रहने वाले 63 साल के बंसीलाल गुर्जर ने कुल संपत्ति 34 करोड़ 78 लाख 90 हजार 669 रुपए घोषित की है। बंसीलाल ने पत्नी रमा देवी की कुल संपत्ति चार करोड़ 29 लाख 97 हजार 231 रुपए बताई है। बंसीलाल पढ़ाई में राजनीति शास्त्र में MA हैं। किसान नेता के पास 35 करोड़  से अधिक की अचल संपत्ति है।