Datia News: ढाबे पर खाना खा रहे युवकों पर फायरिंग, मची अफरा-तफरी, एक की अस्पताल में मौत, पांच घायल

Datia police station
X
बड़ौनी पुलिस ने 7 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मध्यप्रदेश के दतिया में ढाबे पर खाना खा रहे युवकों पर 6-7 लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। 5 घायलाें का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दतिया। ढाबे पर खाना खा रहे युवाओं पर छह-सात लोगों ने ताबड़तोड़ फायर किए। गोली लगने से 6 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल दतिया पहुंचाया गया, जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया। इसमें से एक की झांसी में मौत हो गई। वारदात दतिया जिले के बड़ौनी थाना क्षेत्र की है। झांसी-ग्वालियर नेशनल हाईवे स्थित फौजी ढाबा पर युवक खाना खा रहे थे। बड़ौनी पुलिस ने 7 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गंभीर हालत में घायलों को झांसी किया रेफर
पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात ढाबे पर ऋषभ चांसोरिया, पुष्पेंद्र वर्मा, शेखू, विपिन साहू, राधे यादव, जय प्रताप खाना खाने गए थे। यहां अचानक से कुछ अज्ञात बदमाश आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से ढाबे पर अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से घायल हुए सभी युवकों को दतिया अस्पताल लाया गया। इनमें से ऋषभ चंसोरिया की झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।

इनका चल रहा इलाज
शेखू तिवारी, राधे यादव, पुष्पेंद्र वर्मा, जय प्रताप सिंह, विपिन साहू सभी निवासी दतिया का इलाज चल रहा है। बड़ौनी पुलिस ने सजल शर्मा निवासी बुंदेला कॉलोनी, शंकर यादव समेत 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story