Logo
RERA Chairman AP Srivastava: रेरा चेयरमैन एपी श्रीवास्तव के खिलाफ EOW में दर्ज PE मामले में जांच-पड़ताल शुरू हो गई है। EOW भोपाल टीम ने पंजीयन कार्यालय से रजिस्ट्री की कॉपी सहित अन्य रिकॉर्ड मांगे हैं।

RERA Chairman AP Srivastava: MP के रेरा चेयरमैन एपी श्रीवास्तव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एपी श्रीवास्तव के खिलाफ EOW में दर्ज प्राथमिक जांच (PE) केस में जांच-पड़ताल शुरू हो गई है। EOW ने पंजीयन कार्यालय से रजिस्ट्री की कॉपी और रेरा के नोडल विभाग नगरीय विकास से दस्तावेज मांगे हैं। EOW के अफसरों का कहना है कि मामले में शिकायतकर्ता प्रभाष जेटली ने शुरुआती पूछताछ में कुछ अहम दस्तावेज दिखाएं हैं। अब सुनवाई में शिकायतकर्ता को पूरे रिकॉर्ड के साथ बुलाया गया है। उसके बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।  बता दें 28 अगस्त को EOW ने पद के दुरुपयोग के आरोप में  रेरा चेयरमैन पर  PE दर्ज की थी।

आरोप: 65 प्लस वालों की की गई भर्ती  
शिकायतकर्ता ने रेरा में नियम के खिलाफ भर्ती का आरोप भी लगाया है। आरोप है कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी रखा है। उससे पहले शासन से अनुमति नहीं ली गई। जिसको लेकर भी EOW की टीम नियम और दस्तावेजों की पड़ताल में जुट गई है। आरोप यह भी है कि न्यायिक प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए श्रीवास्तव को आकृति डेवलिंक्स के प्रोजेक्ट्स पर सुनवाई नहीं करनी चाहिए थी।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News: रेरा चेयरमैन एपी श्रीवास्तव पद के दुरुपयोग मामले में फंसे, EOW में प्राथमिकी दर्ज

भर्ती के नियम और शर्तों की जानकारी मांगी 
रियल स्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी यानी रेरा(Rera)में की गई भर्तियों में अनियमितता के आरोपों की जांच करने के लिए EOW ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग से भर्ती के नियम और शर्तों की जानकारी मांगी है। उसके बाद रेरा से भी नियम-शर्तों की जानकारी लेकर देखा जाएगा कि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है। EOW का कहना है पूरी जांच के बाद ही केस दर्ज होगा या नहीं तय किया जाएगा? 

जानें पूरा मामला 
बता दें रेरा के चेयरमैन एपी श्रीवास्तव पर रेरा में नियुक्तियों में गड़बड़ी और पद के दुरुपयोग का आरोप लगा है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने 28 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की थी। साथ ही आकृति टाउनशिप के बिल्डर के खिलाफ चल रही जांच के दौरान उससे ही आवासीय भूखंड खरीदने के भी आरोप हैं। जिसकी शिकायत ईओडब्ल्यू में एक्टिविस्ट प्रभाष जेटली ने की थी। जिस पर ईओडब्ल्यू जांच कर रही है। 

5379487