Logo
MP News: लोकायुक्त रीवा ने एक बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए उप यंत्री, जोनल अधिकारी जोन क्रमांक -2 नगर पालिका निगम सतना को गिरफ्तार कर लिया है।

MP News: लोकायुक्त रीवा ने एक बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए उप यंत्री, जोनल अधिकारी जोन क्रमांक -2 नगर पालिका निगम सतना को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने 33 हजार रुपए की मांग की थी, जिसमें 11 हजार रुपए की राशि लेते लोकायुक्त की टीम ने दबोचा है।

दरअसल, यह मामला सतना जिले का है, जहां रीवा लोकायुक्त को एक अधिकारी के पैसे मांगने की शिकायत मिली थी। इमाम खान पिता स्वर्गीय श्री शेर खान निवासी वार्ड क्रमांक 28 जवाहर नगर थाना सिटी कोतवाली तहसील रघुराज नगर जिला सतना ने शिकायत दर्ज कराई थी।

क्या है मामला
रीवा लोकायुक्त की टीम को शिकायतकर्ता द्वारा एक शिकायत मिली। जिसमें बताया कि नगर पालिका निगम में प्रिकास्ट कार्य (नाली ढकने का कार्य) किया गया था। जिसका मूल्यांकन करने के एवज में 33000 की मांग आरोपी राजेश गुप्ता कर रहा था। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि इससे पहले ₹22000 आरोपी को दिया जा चुका है।

11 हजार के साथ आरोपी गिरफ्तार
लोकायुक्त की टीम ने शिकायत पत्र मिलने के बाद जांच शुरू कर दी। जिसमें गुरुवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश गुप्ता, उप यंत्री, जोनल अधिकारी जोन क्रमांक -2 नगर पालिका निगम सतना को गिरफ्तार कर लिया है। लोकायुक्त की टीम ने बताया कि आरोपी से 11 हजार रुपए की नगदी बरामद की गई है।

आरोपी को कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया
लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को उसके कार्यालयीन कक्ष जोन क्रमांक 2 नगर पालिका निगम सतना से रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में ट्रेपकर्ता अधिकारी श्री राजेश खेड़े उप पुलिस अधीक्षक, प्रमेंद्र कुमार उप पुलिस अधीक्षक समेत 10 सदस्यीय टीम शामिल रही।

jindal steel jindal logo
5379487