Rewa Regional Industry Conclave: मध्य प्रदेश के रीवा में हुई 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में बुधवार को करीब 30 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसमें केजेएस ग्रुप ने 14 हजार करोड़, सिद्धार्थ इंफ्राटेक ने 12800 करोड़, अदाणी ग्रुप ने 2528 करोड़ और आदित्य बिरला ग्रुप 3000 हजार करोड़ के निवेश की इच्छा जताई है। कान्क्लेव में 4,000 उद्योगपति शामिल हुए थे।

पतंजलि के निवेश की योजना
रीवा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव केजीएस सीमेंट और सिद्धार्थ इंफ्राटेक की ओर से मिला है। अल्ट्राटेक सीमेंट और अडानी ग्रुप भी विंध्य में बड़े की निवेश की तैयारी में हैं। पतंजलि ग्रुप ने भी करीब 1000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है। पतंजलि आयुर्वदे के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने बताया, रीवा में हम फूड प्रोसेसिंग, पर्यटन, आईटी और सोलर सेक्टर में कार्य कर रहे हैं। निवेश की यह शुरुआत है। आगे और बढ़ाया जाएगा।

मुख्य निवेश प्रस्ताव 

कंपनी  सेक्टर निवेश प्रस्ताव रोजगार अनुमानित
केजीएस सीमेंट सीमेंट 14,000 करोड़  
सिद्धार्थ इंफ्राटेक   12,800 करोड़  
अल्ट्राटेक सीमेंट   3,000  
अदाणी समूह   2,528 करोड़  
पतंजलि ग्रुप   1,000 करोड़  
रामा ग्रुप फर्नीचर 500 करोड़  
       
       
       
       
       
       
       
       


मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं
कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों का संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रीवा में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाने, सिंगरौली और कटनी में कंटेनर डिपो, सीधी के संजय नेशनल पार्क दुबरी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की घोषणा की है। सीएम ने हेल्थ टूरिज्म को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया है। 

पीथमपुर में बनेंगी इलेक्ट्रिक बसें
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान पीथमपुर में 5 औद्योगिक इकाइयों का वर्चुअली भूमिपूजन किया। बताया कि पिनेकल मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड यहां इलेक्ट्रिक बस और लाइट कमर्शियल व्हीकल बनाने 1600 करोड़ रुपए निवेश कर रही है। इससे 500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश की यह पहली डेडिकेटेड ईवी बस और लाइट कमर्शियल व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट होगी।

कंपनी  निवेश  सेक्टर  रोजगार 
पिनेकल मोबिलिटी 1600 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन  500 नौकरियां
स्केफ होल्डिंग और फॉर्म वर्क 150 करोड़ मेटल पाइप 350 नौकरियां
कारनिश पॉवर जोन 1.5 करोड़ इलेक्ट्रिक मशीनरी 27 नौकरियां
मां तुलजा इंडस्ट्रीज   प्लास्टिक उत्पाद 13 नौकरियां
श्री गजानन एंटरप्राइजेज   नॉनफेरस मेटल  

 टीमवर्क और विनम्रता की जरूरत 
मुख्यमंत्री ने इस दौरान अफसरों और उद्योगपतियों के बीच टीमवर्क और विनम्रता की भावना पर जोर दिया है। औद्योगिक विकास के बीज का मिट्टी में गाड़ने की प्रक्रिया से जोड़ते हुए बताया कि इसके लिए समर्पण और सामूहिक प्रयास की जरूरत है। 

58 करोड़ के निवेश की योजना 
ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अपर सचिव मनोज श्रीवास्तव ने बताया, दिल्ली की मेट्रो रीवा की बिजली से संचालित हो रही है। सभी जिलों में सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। कॉन्क्लेव में 58 करोड़ के निवेश की योजना बनाई गई है। क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए यह एक सकारात्मक संकेत है।