Sagar Wall Collapse: मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। शाहपुर में मंदिर परिषर में पुराने मकान की दीवार ढहने से 9 बच्चों की मौत हो गई है। जबकि, दो बच्चे जख्मी हैं। चार की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को रीवा में इसी तरह का हादसा हुआ था, जिसमें दीवार ढहने से 4 स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी। यानी दो दिन में दीवार ढहने से मध्य प्रदेश में 11 बच्चों की मौत हुई है। 

सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने समाचार एजेंसी को बताया कि दीवार ढहने से 9 बच्चों की मौत हुई है। दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रेहली विधानसभा के शाहपुर गांव में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई है। मृत बच्चे बच्चों की उम्र 10 से 15 साल थी।

वीडियो देखें...

50 साल पुरानी कच्ची दीवार ढही 
सागर जिले के शाहपुर स्थित हरदौल मंदिर में इन दिनों भागवत कथा जारी है। रविवार को यहां शिवलिंग निर्माण का अनुष्ठान चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। रविवार सुबह वह शिवलिंग बना रहे थे, तभी मंदिर परिसर में बनी 50 साल पुरानी कच्ची दीवार भराभराकर गिर गई।

शिवलिंग बना रहे बच्चों पर गिरी दीवार 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दीवार शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर गिरी है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित कर तत्काल मलबे हटाने का कार्य शुरू किया और उसमें दबे बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने 9 बच्चों को मृत घोषित कर दिया है। 

4 बच्चों की की हालत गंभीर

  • स्थानीय लोगों ने बताया, दीवार के मलबे में दबने से जहां 9 बच्चों की मौत हो गई है। जबकि दो बच्चे घायल हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टर और पर्याप्त स्टाफ मौजूद नहीं था, जिस कारण लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
  • कर्मचारी ने बताया कि डॉक्टर यहां कभी-कभार ही आते हैं। वह दस्तखत करके चले जाते हैं। अस्पताल में बच्चों की मरहम-पट्टी करने वाला भी कोई नहीं था। 
     
  • सागर हादसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीड़ित परिवार के प्रति दुख व्यक्त करते हुए राहत राशि की घोषणा की है। PMO ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि हादसे में मृत बच्चों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी।

    सागर हादसे में बच्चों की मौत पर मोहन यादव सरकार ने राहत राशि की घोषणा की है। मंत्री गोविंद राजपूत ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिवार को 4 लाख और घायलों को 1 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मैंने  सागर कलेक्टर को निर्देशित किया है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। 

मृतकों के परिवार को 4 लाख की मदद 

हादसे के बाद ढहाई गई दीवार 
मंदिर परिसर के पास जिस मकान की दीवार गिरी है, वह 50 साल पुराना है। जर्जर हो चुकी यह बिल्डिंग लगातार बारिश के चलते ढह गई। जिम्मेदारों ने पहले गंभीरता नहीं दिखाई, लेकिन हादसे के बाद तुरंत जेसीबी मंगाकर दीवार का पूरा हिस्सा ढहा दिया।  

विधायक गोपाल भार्गव और अभिषेक भार्गव पहुंचे 
घटना की जानकारी लगने पर स्थानीय विधायक गोपाल भार्गव और उनके बेटे अभिषेक भार्गव भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद अभिषेक भार्गव अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था कराई।

यह भी पढ़ें: विवादित दीवार में दबी जिंदगी: स्कूल से लौटते बच्चों पर गिरी दीवार, 5 की मौत, सीएम मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

रीवा में विवादित दीवार ढहने से 4 बच्चों ने गंवाई जान 
रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सन राइज स्कूल के पास विवादित दीवार ढहने से 4 बच्चों की मौत हो गई थी। दोपहर 3 बजे हुए इस हादसे में स्कूल से लौट रहे अंशिका गुप्ता (5) पिता सुरेंद्र गुप्ता, मान्या गुप्ता (7) पिता वीरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता (5) पिता वीरेंद्र गुप्ता और अनुज प्रजापति पिता इंद्रपाल प्रजापति की मौत हो गई।