बुलडोजर राज: सतना में दबंगों ने ढहाया किसान का मकान, राशन-पानी, खिड़की-दरवाजे तक ले गए

Satna Bulldozer Action: मध्य प्रदेश के सतना जिले में दबंगों ने किसान का घर बुलडोजर से जमीदोज करा दिया। आरोपी घर में लगे खिड़की, दरवाजें और ईंट-पत्थर के साथ राशन-बर्तन भी उठावा ले गए। वारदात में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह का नाम भी आ रहा है। किसान ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
बरौंधा थाना क्षेत्र के शाहपुरा निवासी महेश द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी निजी आराजी में 2200 वर्गफीट में मकान बना रखा था। बच्चों की पढ़ाई के लिए सतना के मुख्त्यारगंज में रहते हैं। खेती-किसानी के काम से वह अक्सर गांव आते-जाते थे और शाहपुरा स्थित मकान में रहा करते थे। लेकिन पोखरिहा निवासी राजेश शर्मा, शिक्षक संतोष बहेलिया, सुनील पांडेय ताली और भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह शाहपुर उनकी जमीन हड़पने की फिराक में थे।
यह भी पढ़ें: Bhopal News: फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर बनकर रेल कर्मियों से कराई आवभगत, शक होने पर टिकट निरीक्षक ने पकड़ा, केस दर्ज
पंचायत चुनाव से चल रही रंजिश
दरअसल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह और महेश सिंह के बीच पुरानी अदावत है। पंचायत चुनाव में पुष्पेंद्र प्रत्याशी था। वह महेश का समर्थन चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद दोनों में चुनावी रंजिश बढ़ती गई। शनिवार को आरोपी ने कुछ साथियों की मदद से jcb लेकर पहुंचा और महेश का घर ढहा दिया। वारदात के वक्त महेश सतना में था। सूचना मिलते ही गांव पहुंचा, लेकिन तब तक वहां कुछ भी नहीं बचा था।
यह भी पढ़ें: शिक्षक का अजब-गजब कारनामा: रीवा में टीचर ने बच्चों को जबरन थमाया टीसी, खाली कराया स्कूल; कलेक्टर ने किया सस्पेंड
थाने में नहीं लिखी शिकायत, एसपी से गुहार
महेश शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो शिकायत नहीं लिखी गई, जिसके बाद एसपी कार्यालय में शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। कहा, पुलिस गंभीरता से नहीं लिया तो आरोपी उसका खेत और फसल भी हड़प लेंगे। बताया कि आरोपी राशन-बर्तन, बिस्तर और कपड़े तक उठवा ले गए हैं। मकान में लगे ईंट, पत्थर और खिड़की-दरवाजे सब गायब हैं। मकान के नाम मलबे का ढेर मिला है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS