सतना में भीषण हादसा: दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे तीन लोग, तेज रफ्तार बोलेरो ने पुलिसकर्मी को कुचला

MP के सतना में भीषण हादसा हो गया। गुरुवार (10 अक्टूबर) आधी रात को दो बाइक की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे प्रधान आरक्षक को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया।;

Update:2024-10-11 13:57 IST
Satna Road AccidentSatna Road Accident
  • whatsapp icon

Satna Road Accident: सतना में भीषण हादसा हो गया। नए फ्लाई ओवर पर गुरुवार (10 अक्टूबर) आधी रात दो बाइकों की टक्कर के बाद पुलिसकर्मी सहित तीन लोग सड़क पर गिरे। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने प्रधान आरक्षक को कुचल दिया। ड्यूटी करने जा रहे कांस्टेबल बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोलगवां पुलिस पहुंची और कांस्टेबल सहित तीनों को जिला अस्पताल लेकर गए। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने तीनों को रीवा रेफर कर दिया। 

ड्यूटी करने जा रहे संतोष 
प्रधान आरक्षक संतोष कुशवाहा ड्यूटी करने जा रहे थे। संतोष नए बने फ्लाई ओवर पर पहुंचे ही थे कि सामने से गरबा खेलकर आ रहे सिद्धार्थ सिंह (19) और उसके साथी की गाड़ी से टक्कर हो गई। रात 12.30 बजे दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिर पड़े प्रधान आरक्षक संतोष कुशवाहा को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिसकर्मी संतोष, युवक सिद्धार्थ सिंह (19) और उसके साथी को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर तीनों को रीवा रेफर किया गया। 

यह भी पढ़ें: ग्वालियर: 100 की स्पीड से दौड़ रही कार डिवाइडर से टकराकर 3 टुकड़ों में बंटी, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

श्योपुर: सड़क हादसे में दो की मौत 
श्योपुर में अज्ञात वाहन ने लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी। घटना में लोडिंग वाहन में सवार 2 लोगों की मौत हो गई। महिलाओं सहित 8 लोग घायल हैं। सभी 8 को गंभीर हालत में मुरैना के लिए रेफर किया है। सूचना मिलने के बाद गसवानी थाना पुलिस ने शुक्रवार (11 अक्टूबर) को शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर आरोपी वाहन चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मामला गसवानी थाना इलाके के बुढ़ेरा गांव के पास का है।

Similar News