Satta king: सटोरियों के पीछे पड़ी है पुलिस; इंदौर में जुए-सट्टे पर दांव लगाते पार्षद सहित 5 गिरफ्तार

Satta King Haryana
X
Satta king: IPL क्रिकेट मैच में लगवा रहे थे दांव; रायसेन पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा, सटोरियों ने उगले कई राज
Satta king: MP पुलिस सटोरियों को पीछे पड़ी है। गुरुवार (19 दिसंबर) देर रात इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने पार्षद सहित 5 लोगों को जुए पर दांव लगाते धर-दबोचा।

Satta king: मध्य प्रदेश पुलिस जुए-सट्टे (Satta king) पर दांव लगाने वालों के पीछे पड़ी है। मौका मिलते ही पुलिस सटोरियों को दबोच रही है। गुरुवार (19 दिसंबर) देर रात इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। खजराना इलाके के वार्ड-40 के पार्षद पुष्पेन्द्र पाटीदार और उसके साथियों को जुए पर दांव लगाते पुलिस ने धर-दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए सटोरियों के कब्जे से 2 लाख 54 हजार रुपए भी जब्त किए हैं। पुलिस की कार्रवाई से सट्टा बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिस को सट्टा किंग (Satta king) की तलाश है।

यह भी पढ़ें: भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खेला जाता है सट्टा?

पुलिस ने इन सटोरियों को किया गिरफ्तार
पुलिस को गुरुवार रात देर रात सूचना मिली कि बरसाना गार्डन बायपास रोड के पास कुछ लोग जुआ-सट्टा खेल रहे हैं। पुलिस की टीम पहुंची और 5 लोगों को जुए पर दांव लगाते गिरफ्तार किया। पकड़े गए सटोरियों में खजराना निवासी पार्षद पुष्पेन्द्र कैलाश चंद्र पाटीदार भी शामिल हैं। पार्षद के अलावा पुलिस ने प्रदीप यशोदा नंद गुप्ता, दीपक गोकुलदास मोहनवाने, भरत केदारमल अग्रवाल और धीरज प्रकाश जैन को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: Satta King क्या है, इसका इतिहास क्या है? जानिए

6 सटोरियों को एक साथ दबोचा था
बता दें कि इंदौर पुलिस जुआ-सट्टा खेलने और खिलाने वालों पर नजर गड़ाए हुए है। दो दिन पहले 18 दिसंबर को पुलिस ने कनाड़िया के मानवता नगर से ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 6 लैपटॉप, 29 मोबाइल और 13 बैंक खातों की पासबुक भी जब्त की थी। आरोपी डेनियल के वर्चुअल नंबर से कम्युनिकेशन करते थे, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

(Disclaimer: देश में सट्टेबाजी गैर-कानूनी है। यह आर्थिक जोखिमों के आधीन है। इसमें लत लगना स्वाभाविक है। हरिभूमि डिजिटल किसी भी प्रकार की सट्टेबाजी और हार-जीत के दावों को प्रमोट नहीं करता है)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story