सावन सोमवार और रक्षाबंधन की धूम: बाबा महाकाल को चढ़ाई वैदिक राखी, नगर भ्रमण पर निकले महादेव, सीएम हुए शामिल

Sawan Somwar 2024: सावन का आज पांचवां सोमवार है। रक्षाबंधन की भी धूम है। उज्जैन में बाबा महाकाल को वैदिक राखी बांधी गई। पुजारी परिवार की महिलाओं ने 7 दिन में तुलसी और बिल्व पत्रों का उपयोग कर राखी को तैयार किया है। सोमवार को भस्म आरती के समय पंडे-पुजारियों ने महाकाल को राखी अर्पित की। शाम 4 बजे सावन माह की अंतिम सवारी निकाली जा रही है। महाकाल होलकर मुखारविंद स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकले हैं। सीएम मोहन यादव भी सवारी में शामिल हैं। उन्होंने पहले बाबा महाकाल की पूजा की। CRPF बैंड साथ चल रहा है।
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 19, 2024
सदा वसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।।
आज पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन एवं पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि सभी प्रदेशवासियों पर अविराम… pic.twitter.com/0lLlw9AjyA
सवा लाख लड्डुओं का भोग
बाबा महाकाल को बेसन और शुद्ध घी से बने सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया। महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए भक्त रविवार रात से ही कतार में लगना शुरू हो गए थे। भस्म आरती के लिए रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 2.30 बजे पट खोल दिए गए। भस्म आरती में महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य श्रृंगार हुआ। दर्शन का सिलसिला आज रात 10.30 बजे तक चलता रहेगा।
सर्वत्र शिव हैं,
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 19, 2024
शिव हैं, तो शुभ है,
मंगल है, कल्याण है,
जीवन है।
श्रावण माह के पवित्र पांचवें सोमवार को आज भक्तों व श्रद्धालुओं को बाबा #महाकाल की सवारी के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा।
।। जय श्री महाकाल।। pic.twitter.com/BMMJROk7wT
कलाकार करमा और सैला नृत्य की देंगे प्रस्तुति
सबसे खास संयोग है कि इस बार सावन महीने की शुरुआत सोमवार से हुई और समापन भी सोमवार यानी आज हो रहा है। शाम को महाकाल सवारी में चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिव तांडव और नंदी पर उमा-महेश के स्वरूप में विराजित होकर प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। डोल रथ पर होलकर स्टेट का मुखारविंद शामिल होगा। डिंडौरी के गोंड जनजातीय समूह के 50 से अधिक कलाकार करमा, सैला नृत्य की प्रस्तुति देते हुए चलेंगे।
महाकाल महाराज की कृपा हम सभी पर बनी रहे। देश और प्रदेश निरंतर उन्नति करता रहे, यही मेरी कामना है: CM@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/EozPbdrkpa
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 19, 2024
सवारी का लाइव टेलीकास्ट
श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी का लाइव टेलिकास्ट मंदिर प्रबंध समिति के फेसबुक पेज और सवारी के अंत में चलित रथ में एलईडी के माध्यम से हो रहा है। सवारी महाकाल चौराहा से गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाडी से होते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां शिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद सवारी रामानुजकोट, कार्तिक चौक पर खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, गुदरी बाजार से होते हुए दोबारा श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।
इन मंदिरों में भी रक्षाबंधन और सावन की धूम
छिंदवाड़ा के पातालेश्वर मंदिर में सुबह से ही लोग पहुंच रहे हैं। महिला श्रद्धालुओं ने भगवान का जलाभिषेक करने के बाद रक्षा सूत्र बांधा। ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग का बेल पत्र और फूलों से श्रृंगार किया गया। ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर में भक्त पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक कर आराधना कर रहे हैं। नर्मदापुरम के काले महादेव का श्रृंगार कर राखी बांधी गई। शाम 4 बजे काले महादेव की शाही सवारी निकाली।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS