ट्रेन में भी सेहरी और इफ्तार: भोपाल की सामाजिक संस्था बीबीएम यात्रियों को परोस रही रोजा डिशेज

Sehri and Iftar Facility in train: भोपाल की सामाजिक संस्था BBM ट्रेन में सफर करने वाले रोजेदारों को पिछले दो साल से सेहरी और इफ्तार के लिए फल, नमकीन और अन्य जरूरी डिसेस उपलब्ध करा रही है।

Updated On 2024-04-05 10:37:00 IST
ट्रेन में भी सेहरी और इफ्तार: भोपाल की सामाजिक संस्था बीबीएम यात्रियों को उपलब्ध करा जरूरी डिसेज

Sehri and Iftar Facility in train: रमजाम के पवित्र महीने में ट्रेनों में सफर करने वाले रोजेदारों के लिए भोपाल की एक संस्था बीबीएम खास इंतजाम कर रही है। संस्था के सदस्य रोजेदारों के लिए एक कॉल पर ट्रेनों में सेहरी और इफ्तार का इंतजाम कराते हैं। संस्था के सदस्य पिछले 10 रमजान से यह सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। 

24 घंटे तत्पर रहते हैं सदस्य 
अलसुबह 3 बजे सेहरी हो या फिर दोपहर में इफ्तार देना हो, बीबीएम संस्था के सदस्य 24 घंटे तत्पर रहते हैं। संस्था के सक्रिय मेम्बर शोएब हाशमी ने बताया कि यह दूसरा साल है। पिछले वर्ष भी रमजान के महीने में हमारी संस्था के लोगों ने ट्रेनों में रोजेदारों के लिए सेहरी और इफ्तार का इंतजाम किया था। 

फल-नमकीन व चावल के साथ वेज-नॉनवेज डिशेज 
इस वर्ष  रमजान का महीना 11 मार्च को शुरू हुआ तभी से ट्रेन यात्रियों के लिए सेहरी और इफ्तार किया जा जा रहा है। शोएब हाशमी ने बताया कि इफ्तार के लिए फल और नमकीन देते हैं। जबकि, सेहरी के लिए वेज नॉनवेज आदि डिशेज उपलब्ध कराई जाती हैं। साउथ से आने वाले यात्रियों को चावल भी देते हैं, क्योंकि वहां के चावल की डिमांड ज्यादा करते हैं।  

भोपाल पहुंचने से पहले करें कॉल 
BBM संस्था ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर अपना संपर्क बढ़ा रही है। ताकि, ज्यादा ज्यादा लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। शोएब हाशमी ने बताया भोपाल पहुंचने से पहले ही लोग कॉल या फिर मैसेज कर देते हैं। जिसके बाद संस्था के सदस्य ट्रेन में उनकी सीट पर जाकर यह सामग्री पहुंचाते हैं। हर ट्रिप पर खानपान की एक्ट्रा वस्तुएं लेकर जाते हैं, ताकि अन्य रेलयात्री की डिमांड भी पूरी की जा सके। 

Similar News