Logo
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी सहित कई नेताओं के BJP में शामिल होने पर CM मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। मोहन ने कहा-आगे-आगे राहुल गांधी जा रहे हैं और पीछे से कांग्रेस साफ हो रही है। शिवराज सिंह ने कहा-राहुल कांग्रेस को समाप्त करने निकले हैं।

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस के विकेट गिरते जा रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और संजय शुक्ला सहित कई नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।  कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- आगे-आगे राहुल गांधी जा रहे हैं और पीछे से कांग्रेस साफ हो रही है।

राहुल गांधी अब गांधी जी इच्छा पूरी करेंगे
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आजादी के बाद गांधी जी ने कहा था, कांग्रेस आजादी का आंदोलन था, कांग्रेस भंग कर देनी चाहिए, लेकिन पं. जवाहर लाल नेहरू ने कांग्रेस को भंग नहीं होने दिया। उन्होंने राजनीतिक लाभ उठाया। राहुल गांधी अब गांधी जी इच्छा पूरी करेंगे। राहुल कांग्रेस को समाप्त करने के लिए निकले हैं।

वीडी बोले-सुरेश पचौरी ने दो प्रधानमंत्री के साथ काम किया है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया है। भाजपा में पूर्व सीएम कैलाश जोशी को राजनीति का संत कहा जाता था। कांग्रेस की राजनीति में यह पदवी सुरेश पचौरी को मिली है। पचौरी आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने दो प्रधानमंत्री के साथ काम किया है। सुरेश पचौरी एक ऐसे नेता हैं जो कांग्रेस के अध्यक्ष न रहते हुए भी सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।

5379487