शाजापुर में बवाल: दो पक्षों में विवाद के बाद हंगामा, हिंदू संगठन ने बंद कराया बाजार, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

Shajapur Uproar
X
शाजापुर में दो पक्षों में विवाद के बाद बवाल।
मध्यप्रदेश के शाजापुर में गुरुवार (14 नवंबर) की रात बवाल हो गया। दो पक्षों में विवाद के बाद हिंदू संगठन ने मोर्चा खोल दिया। जमकर प्रदर्शन किया और बाजार भी बंद कराया।

Shajapur Uproar: एमपी के शाजापुर में गुरुवार (14 नवंबर) की रात बवाल हो गया। दो पक्षों में विवाद के बाद हिंदू संगठन ने मोर्चा खोल दिया। समुदाय विशेष के लोगों पर हिंदू परिवार को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाजार बंद कराया। हंगामे ही सूचना पर एएसपी, SDM समेत बड़ी संख्या में अधिकरी पहुंचे। समझाइश देकर मामले को शांत कराया।

आरोपी परिवार पर दो FIR दर्ज
पुलिस के मुताबिक, मामले में वैधानिक कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों से भी बातचीत की गई है। पूरे मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। आरोपी परिवार के खिलाफ दो एफआईआर और दर्ज कराई गई है।

ऐसे शुरू हुआ विवाद
मनिहारी वाड़ी निवासी एक हिंदू परिवार और मुस्लिम परिवार में किसी बात को 11 नवंबर को विवाद हुआ। हिंदू परिवार की लड़की ने दूसरे पक्ष पर डराने धमकाने का आरोप लगाया। लड़की ने गुरुवार को हिंदू संगठन के साथ जाकर SP को शिकायत की। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वे जब लड़की के घर पहुंचे तो वहां उन पर पथराव किया। पत्थरबाजी में एक कार्यकर्ता घायल हो गया। इसी के विरोध में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। इस दौरान एक युवक की पिटाई भी कर दी। जिसे पुलिस ने बचाया।

युवती ने SP से की शिकायत
युवती ने SP से शिकायत कर कहा कि क्षेत्र में आसपास मुस्लिम परिवार रहते हैं। वे हमें भगाना चाहते हैं। इसलिए पिछले चार साल से परेशान कर रहे हैं। कई बार पथराव भी किया। युवती ने आरोप लगाया कि हमें धमकाया जा रहा है। पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है।

हिंदू परिवार का आरोप
हिंदू परिवार का आरोप है कि आरोप गुरुवार शाम को उनके घर पर पथराव हुआ। सूचना पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपी लोगों पर कार्रवाई की मांग की। हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार
हंगामे के बाद पुलिस ने शबाना पति एजाज शेख (30), सिमरन पिता शब्बीर अली (19), शबीना पति शब्बीर अली (48), शर्मीला पति इश्तियाक अली, जेबा पति रवि जाटव (26), और रवि पिता गणपत जाटव (32) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में और भी आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story