किसान की हत्या, दो गंभीर: शिवपुरी में धान का रोपा लगाते समय फरसे और बंदूक से हमला, गोली लगने से तोड़ा दम

Shivpuri Crime News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रविवार दोपहर (4 अगस्त को) दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। कोलारस तहसील के चक्क घुटारी गांव में आम रास्ते के विवाद में युवक की हत्या हो गई। जबकि, दो लोग जख्मी हैं। कोलारस पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
चक्क घुटारी निवासी सिंह सरदार ने बताया रविवार सुबह मेजर सिंह, सरवन सिंह, दारा सिंह खेत में धान का रोपा लगा रहे थे। तभी जगतार सिंह, अवतार सिंह, जिंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, भोला सिंह और गुरवेल सिंह बंदूक, फरसा और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। सरवन सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि, दारा सिंह और मेजर सिंह घायल हैं, उन पर फरसे से हमला हुआ है।
मौत के बाद रेफर किया मेडिकल कॉलेज
हमले के बाद परिजन घायलों को लेकर जिला अस्पताल में पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने सरवन सिंह को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि, उनकी मौत हो चुकी थी। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बताया कि सरवन सिंह को मृत अवस्था में यहां लाया गया है। उनकी जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो मौत हो गई थी।
आरोपियों की तलाश शुरू
वारदात के बाद कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से चर्चा कर घटना की जानकारी। घायलों के भी बयान पंजीबद्ध कराने की तैयारी है। फिलहाल, मृतक का शव पोस्ट मार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS