MP में मासूम से दरिंदगी: 6 दिन बाद भी बच्ची की हालात नाजुक, ग्वालियर में 2 घंटे चली सर्जरी; प्राइवेट पार्ट में 28 टांके 

Shivpuri Dushkarm Case: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले को लेकर भारी आक्रोश है। घटना 22 फरवरी की है, लेकिन बच्ची की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट की सर्जरी की है।;

Update: 2025-02-28 09:53 GMT
Shivpuri Dushkarm Case
MP में मासूम से दरिंदगी: 6 दिन बाद भी बच्ची की हालात नाजुक, ग्वालियर में 2 घंटे चली सर्जरी; प्राइवेट पार्ट में 28 टांके।
  • whatsapp icon

Shivpuri Dushkarm Case: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में 5 वर्षीय मासूम से बलात्कार की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बच्ची की हालत 6 दिन बाद भी नाजुक बनी हुई है। ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में वह जिंदगी और मौत के बीज संघर्ष कर रही है। डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट की सर्जरी कर 28 टांके लगाए हैं। साथ ही बड़ी आंत कर कृत्रिम गुदाद्वार बनाया है। 

22 फरवरी को शिवपुरी जिले के दिनारा गांव में हुई इस घटना लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। पुलिस ने बताया, पड़ोसी में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची को बहला-फुसलाकर वह अपने साथ ले गया था। दुष्कर्म क बाद बेरहमी पूर्वक मारपीट भी की है। 

ग्वालियर में 2 घंटे चला ऑपरेशन
ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के सिर पर गंभीर चोटें हैं। उसका प्राइवेट पार्ट दो टुकड़ों में फट गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 2 घंटे तक ऑपरेशन किया। साथ ही उसकी बड़ी आंत काटकर कृत्रिम गुदाद्वार बनाया है। बच्ची के सिर पर भी गंभीर चोट है। 

परिवार की पीड़ा, सार्वजनिक आक्रोश
बलात्कार पीड़िता के परिवार ने आरोपी को मौत की सजा दिए जाने की मांग की है। बताया कि आरोपी वयस्क है, लेकिन पुलिस उसे नाबालिग बता रही है। 24 फरवरी को घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुआ। स्थानीय लोगों ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जताई चिंता 
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी घटना की निंदा की है। X पर पोस्ट कर लिखा-शिवपुरी के दिनारा में मासूम बेटी के साथ अमानवीय कृत्य की सूचना मिलते ही मैंने परिजनों से फोन पर बात की और ढांढस बंधाया। बेटी अभी अस्पताल में भर्ती है, उसकी हालत स्थिर है। प्रदेश में ऐसे अपराधों के लिए कोई जगह नहीं है। जिला प्रशासन और शिवपुरी एसपी से मैंने बात कर उन्हें सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

पुलिस ने आरोपी हिरासत में ले लिया है। उसकी सही उम्र पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उसके खिलाफ पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा सकता है। पीड़िता के परिवार की भी यही मांग है।  

Similar News