राहुल गांधी पर शिवराज को आया गुस्सा: कहा-विदेशी धरती में भी करते हैं देश विरोधी बातें, यह देशद्रोह जैसा 

DGCA, Air India Flight, shivraj singh chouhan
X
शिवराज सिंह के ट्वीट से हड़कंप: DGCA ने एयर इंडिया से मांगा जवाब, फ्लाइट में टूटी कुर्सी मिलने पर फैन्स भी नाराज 
राहुल गांधी ने अमेरिका में भाजपा, मोदी और RSS समेत अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। इस पर शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार, 10 सितंबर को नाराजगी जताई है।

Shivraj Singh Chauhan on Rahul Gandhi: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कहा, राहुल गांधी विदेश की धरती पर देश की क्षवि खराब करने का काम क रहे हैं। वह अमेरिका में भी देश विरोधी बातें करते हैं। शिवराज ने राहुल के इस आचरण को देशद्रोह बताया है।

वीडियो देखें...

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। राहुल वहां अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने भाजपा और नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने न्याय व्यवस्था, मीडिया और चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी ने वाशिंगटन में कहा, भारत का आम चुनाव निष्पक्ष नहीं था। निष्पक्ष होता तो भाजपा को इतनी सीट नहीं मिलतीं। यह नियंत्रित चुनाव था। कांग्रेस के बैंक खाते सीज कर दिए गए। विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया। संवैधानिक संस्थाओं में भी भाजपा आरएसएस का कब्जा है।

शिवराज सिंह का राहुल का जवाब

  • केंद्रीय कृषित मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लगातार हार से वह कुंठित मानसिकता के हो गए हैं। राहुल जी को पता होना चाहिए कि वह नेता प्रतिपक्ष है। नेता प्रतिपक्ष का पद बड़ी जिम्मेदारी वाला है।
  • शिवराज सिंह ने मीडिया को बताया कि नरसिम्हा राव सरकार में अटल बिहारी वाजपेयी नेता प्रतिपक्ष थे। वह जब भी विदेश जाते, भारत की बात करते थे। अटल जी ने कभी देश की बदनामी वाली बातें नहीं की। राहुल गांधी भाजपा और नरेंद्र मोदी की बुराई करते-करते भारत का विरोध करने लगे हैं।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story