भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। शिवराज सिंह चौहान की कार झारखंड में गड्डे में फंस गई। शिवराज, भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी हैं और इन दिनों प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। सोमवार को शिवराज एक जनसभा को संबोधित करके लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। 

जानकारी के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान जमशेदपुर के बहरागोड़ा के शाखा मैदान में आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित करने गए थे। वहां से हेलीपैड लौट रहे थे। हादसे में उनकी कार का एक पहिया गड्ढे में धंस गया। बाद में कार में सवार शिवराज सिंह को सुरक्षाकर्मियों की मदद से सकुशल बाहर निकाला गया और उन्हें दूसरी गाड़ी से हेलीपैड के लिए रवाना किया गया। झारखंड का मौसम इन दिनों खराब है और वहां लगातार बारिश का दौर जारी है।

शिवराज की कार गड्डे में फंसी 

इसे भी पढ़ें: भोपाल को स्लम फ्री बनाने 1450 करोड़ खर्च, 10 हजार करोड़ की 650 एकड़ जमीन पर अभी भी कब्जा

आज किसानों से करेंगे संवाद
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज किसानों से संवाद करेंगे। इस दौरान वह किसानों की समस्याएं सुन उनका समाधान करेंगे। उन्होंने कहा था कि कृषि मंत्री होने के नाते मैं खेतों में जाने की कोशिश करता हूं। कृषि विज्ञान में बैठकें भी करता हूं, लेकिन अब हर मंगलवार दोपहर के भोजन से पहले किसान और किसान संगठनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानूंगा।