सोयाबीन किसानों को शिवराज सिंह का समर्थन: कहा-राज्य सरकार मांग करे, केंद्र MSP पर खरीदी को तैयार

Shivraj Singh Chouhan in Bhopal: मध्य प्रदेश के किसान सोयाबीन 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल खरीदे जाने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। कांग्रेस भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही है। मंगलवार से कांग्रेस ने किसान सम्मान यात्रा शुरू की है। इस बीच केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान कर दिया।
भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, राज्य सरकार डिमांड करे तो केन्द्र सोयाबीन की खरीदी को तैयार है। उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी किसान हितैषी हैं। सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4 हजार 994 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित हैं। हम इसी कीमत पर सोयाबीन की खरीदी कराएंगे। किसानों को उसके मेहनत की पूरी कीमत देना, यह मोदी सरकार और भाजपा की प्राथमिकता में है।
महाराष्ट्र-कर्नाटक समेत 3 राज्यों से डिमांड
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी की योजना है। महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे तीन राज्यों ने सोयाबीन खरीदी की मांग की है, जिन्हें PSS योजना के तहत सोयाबीन खरीदी की परमीशन दी गई है।
यह भी पढ़ें: MP News: सोयाबीन के घटे दाम से किसान, व्यापारी और प्लांट वाले परेशान, 2 हजार रुपए क्विंटल का नुकसान
सोयाबीन खरीदी की दो योजनाएं
शिवराज सिंह ने बताया, मध्य प्रदेश सरकार से भी इस संबंध में बात चल रही है। सोयाबीन की फसल आने में अभी समय है। केंद्र की दो योजनाएं हैं, किसी एक योजना से मध्यप्रदेश सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीद सकती है। प्रदेश सरकार से केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारी संपर्क में हैं, जल्द ही इस पर फैसला ले लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: MP कैसे बना 'सोयाप्रदेश': दो साल बाद फिर नंबर वन का ताज, महाराष्ट्र और राजस्थान को पछाड़ा
किसानों को मिलेगा MSP का लाभ
शिवराज सिंह चौहान ने सोयाबीन किसानों को आश्वस्त किया कि हमारी सरकार ने जो मिनिमम सपोर्ट प्राइस तय किया है, उस पर ही खरीदी होगी। राज्य सरकार जब चाहेगी, खरीदी की अनुमति दे दी जाएगी। मूंग खरीदी केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश में भी शुरू की है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS