Logo
शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए नगर निगम ने एक नई पहल की है। जिसके तहत एक वाहन में पेपर श्रेडिंग मशीन लगाई गई है।

भोपाल (वहीद खान)। शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए नगर निगम ने एक नई पहल की है। जिसके तहत एक वाहन में पेपर श्रेडिंग मशीन लगाई गई है। जिसमें पुराने कागजातों को श्रेडिंग कर नष्ट किया जा सकता है। इसके बदले में नए प्लेन पेपर भी दिए जाएंगे। जिससे आम के आम गुठलियों के भी दाम  हो जाएंगे। नगर निगम के इस वाहन को एक कॉल पर अपने दफ्तर बुलाया जा सकता है। जिसका फायदा सरकारी सहित निजी दफ्तरों को भी मिलेगा। जिम्मेदारों को कागजात नष्ट कराने के लिए उन्हें जलाना नहीं पड़ेगा। 

ग्लोबल रिसायकल डे के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस वाहन की शुरूआत की है। जिससे राजधानी में सरकारी, निजी कार्यालय, शैक्षिणक संस्थाएं और अन्य विभागों से कागज पेपर निकलते हैं।  कई बार गोपनीयता की वजह से इन्हें नष्ट करने के लिए जला दिया जाता है। जिसको देखते हुए नगर निगम ने एक विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है, जहां इस नंबर पर 155304 कॉल कर सूचना देकर इस वाहन को बुलाया जा सकता है। 

सामने ही करा सकेंगे पेपर नष्ट
अपने संस्थान और परिसर से निकलने वाले अनुपयोगी दस्तावेज और पेपर्स को अपने सामने श्रेडिंग मशीन में चलाकर नष्ट करवा सकते हैं। इस पेपर के एवज में प्लेन पेपर दिए जाएंगे। इसके साथ अन्य स्टेशनरी आइटम्स भी दिए जाएंगे। जिससे कागजात पर्यावरण की रक्षा के साथ नष्ट भी हो जाएंगे। 

पेपर मिल को भेजा जाएगा मटेरियल
इस वाहन में श्रेड किए गए पेपर्स और कागजात को स्टोर किया जाएगा। जिसके बाद इस मटेरियल को सीधे पेपर मिल में भेजा जाएगा। जिससे मिलने वाली राशि से वाहन और मशीन पर खर्च किए जाएंगे। इसके साथ इसी राशि से पेपर्स और स्टेशनरी मटेरियल भी खरीदा जाएगा।

स्वच्छता में नया कदम
पेपर्स को रिसायकल करने के लिए नगर निगम ने वाहन सेवा शुरु कर दी है। जिसके लिए कॉल कर सरकारी और निजी संस्थान अपने अनुपयोगी पेपर्स को श्रेड करा सकेंगे। पेपर्स को नष्ट करने के लिए आग लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
हरेंद्र नारायण, कमिश्नर नगर निगम

jindal steel jindal logo
5379487