World Yoga Day 2004 : दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तथा श्री अन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ 21 जून को प्रदेश स्तर पर वृहद रूप में किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में उप मुख्यमंत्री, मंत्री एवं राज्य मंत्री जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। राज्य शासन द्वारा उप मुख्यमंत्री, मंत्री एवं राज्य मंत्री को जिले आवंटित किए गए हैं।

मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी
इसमें डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मंदसौर, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल रीवा, मंत्री कुं. विजय शाह खंडवा, कैलाश विजयवर्गीय इंदौर, प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर, मंत्री राकेश सिंह जबलपुर, करण सिंह वर्मा सीहोर, मंत्री उदय प्रताप सिंह नर्मदापुरम, मंत्री सम्पतिया उइके मण्डला, मंत्री तुलसीराम सिलावट देवास, मंत्री एदल सिंह कंषाना श्योपुर, मंत्री निर्मला भूरिया झाबुआ, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर मंत्री विश्वास सारंग विदिशा, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर, मंत्री नागर सिंह चैहान अलीराजपुर पहुंचेंगे।

इन जिलों का होगा दौरा
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुना, मंत्री राकेश शुक्ला भिण्ड, मंत्री चेतन काश्यप रतलाम, मंत्री इंदर सिंह परमार शाजापुर एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर हरदा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी छिंदवाड़ा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल अनूपपुर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल राजगढ़, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन सिंह पटैल दमोह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार बैतूल, राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल रायसेन, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी सतना, राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार छतरपुर और राज्य मंत्री राधा सिंह सिंगरौली में शामिल होंगे।

कलेक्टर सुनिश्चित करेंगे जन- प्रतिनिधियों की सहभागिता
सरकार की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को आदेश दिए गए हैं कि वह सुनिश्चित करेंगे कि जन- प्रतिनिधियों की सहभागिता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तथा अन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ व्यापक स्तर पर आयोजित हो। बता दें कि मोहन सरकार में योग दिवस के मौके पर जिला स्तर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसे साथ ही निजी संस्थाओं द्वारा भी व्यापक स्तर पर योगा कराया जाएगा।