'भीड़तंत्र का शिकार हो रही MP पुलिस': मऊगंज हमले के बाद SI का छलका दर्द; CM और DGP से लगाई गुहार

MP Police News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में पदस्थ SI अवधेश दुबे ने वीडियो जारी कर मऊगंज, इंदौर और ग्वालियर में पुलिस से मारपीट और अभद्रता की निंदा की है।;

Update:2025-03-17 17:31 IST
भीड़तंत्र का शिकार हो रही MP पुलिस: मऊगंज हमले के बाद SI का छलका दर्द; CM और DGP से लगाई गुहार।SI Avdesh Dubey Live
  • whatsapp icon

MP Police News: मध्य प्रदेश में पुलिस पर अभद्रता और हमले की घटनाएं लगातार रही हैं। मऊगंज में एएसआई रामचरण गौतम की हत्या और इंदौर में वकील विवाद पर निलंबन कार्रवाई के बाद सब इंस्पेक्टर अवधेश दुबे का दर्द छलक आया। सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर उन्होंने सरकार और व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कहा, मध्य प्रदेश की पुलिस आखिर कब तक इस तरह से भीड़तंत्र का शिकार होती रहेगी। 

उप निरीक्षक अवधेश दुबे छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाने में पदस्थ हैं। सेना से रिटायर होने के बाद पुलिस की नौकरी ज्वाइन की है। रविवार को फेसबुक पेज पर लाइव आकर उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर हुए हमलों की निंदा की। कहा, मऊगंज में एएसआई की हत्या, इंदौर में वकीलों द्वारा पुलिस से बदसलूकी और ग्वालियर में तहसीलदार-थाना प्रभारी पर हमले की घटनाएं सामाजिक अराजकता को बढ़ावा देती हैं। 

Full View

यह भी पढ़ें: शहीद एएसआई रामचरण गौतम के परिवार को 1 करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी का ऐलान

CM डॉ यादव से की ये मांग
एसआई अवधेश दुबे ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना से इन घटनाओं पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है। कहा, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी समाज को सुरक्षित महौल उपलब्ध कराने का काम करते हैं, लेकिन संगठित लोगों की ओर से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस सुरक्षित महसूस करेगी, तभी तो अपने कर्तव्यों का पालन सही ढंग से कर पाएगी। 

Similar News