MP News: मध्यप्रदेश में सोयाबीन खरीदी का पंजीयन शुरू, यहां जाने रजिस्ट्रेशन से लेकर अपनी उपज बेचने की पूरी जानकारी

MP me Soybean Kharidi: मध्यप्रदेश में सोयाबीन की खरीदी के लिए पंजीयन शुरू हो गया है। यह 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा। ऐसे में किसान भाई जल्द से जल्द अपनी उपज का पंजीयन करा सकते हैं।;

Update: 2024-09-27 12:45 GMT
Soybean Procurement Registration in MP
Soybean Procurement Registration in MP
  • whatsapp icon

MP me Soybean Kharidi: मध्यप्रदेश में सोयाबीन की फसल अब पकने लगी है। इसे देखते हुए एमपी की मोहन सरकार ने 25 सितंबर से सोयाबीन की खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। नई नीति के तहत सोयाबीन को न्यूनतम समर्थन मूल्य (Soyabean On MSP) पर खरीदा जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार ने 4892 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से सोयाबीन खरीदने का लक्ष्य रखा है। 

सोयाबीन की खरीद के लिए पंजीयन (Soybean Procurement Registration) 
एमपी में सोयाबीन की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक किया जा रहा है। ऐसे में किसान इन तारीखों के बीच अपनी उपज को बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूर से करा लें। 

कैसे कराएं पंजीयन, ये दस्तावेज जरूरी 
किसानों को पंजीयन कराने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक लगेंगे। किसान ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, सहकारी समितियों में जाकर पंजीयन करा सकते हैं। एमपी किसान ऐप, ई प्रोक्योरमेंट पोर्टल और कॉमन सर्विस सेंटर से भी पंजीयन कराया जा सकता है। 

किसानों से सोयाबीन की खरीद 25 अक्टूबर से शुरू होगी, जो 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। सोयाबीन खरीद के लिए राज्य में 1400 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने पहली बार 13.68 मीट्रिक टन सोयाबीन खरीदी का लक्ष्य रखा और इसे मंजूरी दी है। 

सरकार ने बढ़ाया MSP 
इस साल सोयाबीन उत्पादक किसानों ने सोयाबीन का समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग की। इसके बाद केंद्र सरकार ने इस मांग को मान लिया। इसके मुताबिक, 2024-25 सीजन के लिए सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 4892 रुपए तय किया। केंद्र सरकार ने समर्थन मूल्य में 292 रुपए बढ़ाए हैं। इससे पहले 2023-24 सीजन में सोयाबीन का भाव 4600 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया था। 

Similar News