Logo
मध्य प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। अब मंत्रियों के विशेष सहायक की नियुक्ति की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर यह जानकारी दी है। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के विशेष सहायक चंद्र प्रताप गोहल को नियुक्त किया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल समेत कई मंत्रियों के विशेष सहायकों की नियुक्ति कर दी गई है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को यह जिम्मेदारी मिली है। जबलपुर स्मार्ट सिटी सीईओ चंद्र प्रताप गोहल को डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का विशेष सहायक नियुक्त किया है। साथ ही कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और अपर कलेक्टर को भी कई मंत्रियों के विशेष सहायक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  सागर डिप्टी कलेक्टर रोहित बम्होरे को राज्य मंत्री गौतम टेटवाल का विशेष सहायक बनाया है।

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री उदय प्रताप के विशेष सहायक की जिम्मेदारी नर्मदापुरम संयुक्त कलेक्टर आशीष पांडेय को सौंपी गई है।कैलाश विजयवर्गीय के अंशुल खरे, मंत्री करण सिंह वर्मा के विष्णु प्रसाद और मंत्री प्रहलाद पटेल के विशेष सहायक चन्द्रप्रकाश पटेल को नियुक्त किया है। 

5379487