एक हेक्टेयर खेत से 10 लाख की कमाई: नीमच के रघुवीर सिंह ने लहसुन की उन्नत खेती से बदली किस्मत
मध्यप्रदेश में नीमच जिले के आंवलीखेड़ा निवासी रघुवीर सिंह आधुनिक तरीकों से लहसुन की खेती कर अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं। एक हेक्टेयर खेत से उन्होंने 10 लाख का मुनाफा कमाया है।;

Neemuch Farmer Success Story: इरादे बडे हों तो रास्ते अपने आप मिल जाते हैं। कुछ ऐसे ही प्रगतिशील विचारों के दम पर मध्यप्रदेश के प्रगतिशीन किसान रघुवीर सिंह ने सफलता के सोपान छुए हैं। खेती में नवाचार और आधुनिक तकनीक अपनाकर रघुवीर ने महज एक हेक्टेयर खेत से 10 लाख तक का शुद्ध मुनाफा कमा रहे हैं। अन्य किसानों की तरह वह भी लहसुन की खेती करते हैं, लेकिन तौर तरीके थोड़ा अलग है, जिस कारण उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है।
नीमच जिले के आंवलीखेड़ा निवासी रघुवीर सिंह साधारण किसान परिवार से हैं, सकारात्मक सोच और नवीन पद्धतियों को अपनाकर वह अन्य किसानों के प्रेरणास्रोत बन गए। खुद भी अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं। बताया कि अब उन्होंने खेती के पुराने तौर तरीकों को त्याग दिया है।
मिनी स्प्रिंकलर संयंत्र में 51 हजार अनुदान
रघुवीर सिंह ने सिंचाई के लिए अपने खेतों में स्प्रिंकलर सिस्टम लगवाया हुआ है। जिससे पानी की मात्रा बहुत कम लगती है। उन्होंने 2022-23 में उद्यानिकी विभाग की मदद से मिनी स्प्रिंकलर संयंत्र लगवाया था। इसमें 51 हजार रुपए का अनुदान भी मिला था। इससे उन्हें 3 तरह से बचत होती है। पानी कम मात्रा में लगता है। मजदूर भी नहीं लगते और पैसों की भी बचत होती है।
यह भी पढ़ें: एक एकड़ खेत से 4 लाख की कमाई: जानें कैसे बदली छिंदवाड़ा के किसान पूरनलाल की किस्मत
10 लाख का शुद्ध मुनाफा
रघुवीर सिंह ने लहसुन की बेहतर क्वालिटी लगाई थी। जिससे बड़े और मोटे आकार का लहसुन हुआ। फसल में कीट प्रकोप भी नहीं लगा। बताया कि एक हेक्टेयर में उन्होंने 130 क्विंटल लहसुन पैदा की है। नीमच मंडी में इसके 13 लाख रुपए मिले हैं। रघुवीर ने बताया कि लागत घटाने पर उन्हें 10 लाख रुपए शुद्ध मुनाफा हुआ है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा के ऐसे समृद्ध किसान, जो खेती से कमा रहे लाखों की कमाई, जानिये इनकी सफलता का राज
कारगर साबित हो रही खेती की पद्धति
रघुवीर सिंह की उन्नति और खेती में मिलने वाले मुनाफे से प्रेरित होकर आस पड़ोस के अन्य किसान आधुनिक तौर तरीकों से खेती करना चाहते हैं। वह भी स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति से जुड़ने का मन बनाया है। कम लागत में अधिक मुनाफे की यह पद्धति काफी कारगर साबित हो रही है।
रिपोर्ट: वीरेंद्र कुशवाह