Logo
MP के शाजापुर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। मकर संक्रांति पर नाना के घर आई 10 साल की बच्ची छत पर चढ़ी थी। तभी सामने से कटकर आ रही पतंग लूटने के लिए दौड़ लगा दी। बच्ची तीसरी मंजिल से नीचे गिरी। इंदौर में बच्ची का इलाज चल रहा है।

भोपाल। पतंग लूटने के दौरान 10 साल की बच्ची तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। बच्ची की सिर में गंभीर चोट आई है। घायल बच्ची को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए शाजापुर के डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया है। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। मामला शाजापुर जिले के मगरिया मोहल्ले का है। 

बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है
बालिका जिकरा पिता सिंकदर निवासी इंदौर अपने नाना के यहां शाजापुर आई थी। मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाने के लिए बालिका छत पर चढ़ी थी। इसी दौरान पतंग लूटने में उसने दौड़ लगाई और पहले वह तार पर गिरी और उसके बाद नीचे जमीन पर आ गई। बालिका को स्थानीय पार्षद इलाज के लिए जिला अस्पताल में लेकर आए। बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है।

बुजुर्ग को 20 और बच्चे को 10 टांके लगे हैं
धार के दिगठान में 65 साल के बुजुर्ग और साढ़े चार साल का मासूम चाइना डोर की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की जान खतरे में पड़ गई। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग को गर्दन से कान तक 20 टांके लगाए गए हैं। बच्चे के चेहरे पर कट लगने से उसे 10 टांके लगे हैं। 

पत्नी के साथ ससुराल जा रहे थे तोलाराम 
बुजुर्ग की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 65  साल के तोलाराम प्रजापत अपनी पत्नी लीलाबाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर ससुराल के लिए निकले थे। इस बीच रास्ते में तोलाराम चाइना डोर की चपेट में आ गए। बाइक सवार पति-पत्नी गिर गए जैसे ही लोगों ने देखा तो दौड़कर पति-पत्नी को उठाया और अस्पताल भेजा। 

बच्चे को खून से लथपथ देखा तो अस्पताल लेकर दौड़े 
धार के दशहरा मैदान क्षेत्र में रहने साढ़े चार साल कार बच्चा चाइना डोर की चपेट में आ गया। मासूम कृष्णा घर से कुछ दूरी पर खेल रहा था। इस बीच अचानक मासूम चाइना डोर की चपेट में आ गया। जब घर के बड़ों ने मासू को खून में लथपथ देखा तो तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने टीम बच्चे के चेहरे पर 10 टांगे लगाकर उसे भी भर्ती कर लिया है। 

5379487