Logo
मध्यप्रदेश की सेंट्रल जेलों में बंद 161 बंदियों के लिए खुशखबरी है। वर्षों से आजीवन कारावास की सजा काट रहे 161 कैदी 26 जनवरी को आजाद होंगे। अच्छे आचार-व्यवहार और जेल के नियमों का पालन करने के कारण इन कैदियों को रिहा किया जाएगा।

भोपाल। गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को प्रदेश की जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 161 बंदी रिहा होंगे। सबसे ज्यादा कैदी उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर की जेलों से आजाद किए जाएंगे। रिहा होने वाले कैदियों में 158 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। जेल प्रशासन के मुताबिक, आजीवन कारावास की सजा काट रहे जिन बंदियों का आचार-व्यवहार ठीक रहा और जिन बंदियों ने जेल के नियमों की पालन किया है, उन्हें अब खुली दुनिया में सांस लेने का मौका दिया है। बता दें अच्छा आचार-व्यवहार और जेल के नियमों का पालन करने वाले बंदियों को रिहाई की अनुशंसा की गई थी, इसलिए इन्हें अब जेल से छोड़ा जाएगा। लेकिन शासन किसी भी दुष्कर्म के आरोपी को रिहा नहीं करेगा। 

जानें किस जेल से कितने बंदी होंगे रिहा 

जेल  रिहा होने वाले बंदी
उज्जैन 21
जबलपुर 21
ग्वालियर 17
सतना 15
रीवा  15
इंदौर 12
सागर 11
नरसिंहपुर 05
सागर खुली जेल  03
इंदौर खुली जेल 03
नर्मदापुरम  02
बड़वानी 02
बैतूल 01
नरसिंहपुर खुली जेल 01

जानें कौन मंत्री कहां करेंगे  ध्वजारोहण 

  • राज्यपाल मंगुभाई पटेल भोपाल में होने वाले मुख्य समारोह में फहराएंगे तिरंगा।
  • CM डॉ. मोहन यादव उज्जैन में तिरंगा फहराएंगे।
  • विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में फहराएंगे तिरंगा।
  • उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर में  में फहराएंगे तिरंगा।
  • उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रीवा में फहराएंगे तिरंगा।
  • नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में फहराएंगे तिरंगा।
  • ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर में फहराएंगे तिरंगा।
  • लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह जबलपुर में फहराएंगे तिरंगा।
  • जनजातिय मंत्री विजय शाह खंडवा में फहराएंगे तिरंगा।
  • खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर में फहराएंगे तिरंगा।
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर गुना में फहराएंगे तिरंगा।
  • मंत्री विश्वास सारंग विदिशा में फहराएंगे तिरंगा।

जेल की झांकी भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होगी शामिल 
राजधानी भोपाल में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जेल विभाग की झांकियां भी निकाली जाएंगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 12 विभागों की झांकियां शामिल की गई हैं। जेल विभाग की भी इसमें शामिल है। इसी के साथ संभागीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी जेल विभाग की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

5379487