टीकमगढ़: नाबालिग बेटी से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने घर में लगाई आग, मां-भाई और जीजा बुरी तरह झुलसे 

Tikamgarh Crime News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में शुक्रवार (14 अप्रैल) रात 12 बजे नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के विरोध पर आरोपी ने घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।;

Update: 2025-04-13 03:58 GMT
Delhi Crime News Boyfriend attacks girlfriends friend with knife in Jahangirpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर।
  • whatsapp icon

Tikamgarh Crime News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की घटना का विरोध करने पर आरोपी ने परिवार के मां-भाई सहित परिवार के 3 सदस्यों को जिंदा जलाने का प्रयास किया। टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ कस्बे में यह शुक्रवार रात 12 बजे हुई थी। पुलिस के केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है। 

आठ दिन पहले भी दर्ज कराई थी शिकायत 
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया क आरोपी राजेश रैकवार उसकी बेटी को पिछले कई दिन से परेशान कर रहा है। आठ दिन पहले भी बल्देवगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिस कारण आरोपी के हौसले बुलंद हैं। 

किराए के कमरे में रहती थी पीड़िता 
आए दिन होने वाली हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने माता-पिता का घर छोड़ना पड़ा। वह बुड़ेरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है, लेकिन पिछले 4 साल से बल्देवगढ़ में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। शुक्रवार रात 12 बजे आरोपी राजेश वहां भी पहुंच गया। पीड़िता ने दरवाजा खोलने से मना किया तो उसने खिड़की से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में पीड़िता की मां, भाई और जीजा बुरी तरह से झुलस गए हैं। 

पुलिस बोली-पहले नहीं मिली शिकायत 
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी राजेश अहिरवार पहले भी कई बार छेड़खानी कर चुका है, लेकिन पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। वहीं बल्देवगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर सुहाग चंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले कोई शिकायत नहीं आई। पीड़िता की आरोपी से पुरानी जान पहचान है। 

घायलों से मिले एसपी 
बल्देवगढ़ थाना प्रभारी मनोज सोनी के मुताबिक, आरोपी राजेश अहिरवार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। एसपी मनोहर मंडलोई ने भी घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। जिला अस्पताल पहुंचकर उन्होंने घायलों से मुलाकात भी की है। साथ ही घटना की विस्तृत जानकारी ली। 

Similar News