Logo
MP Road Accident: मध्यप्रदेश के दतिया जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 की मौत हो गई। मरने वालों में 2 महिलाएं और 3 लड़कियां हैं। करीब 2 दर्जन लोग घायल हुए हैं।

MP Road Accident: मध्यप्रदेश के दतिया जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 2 महिलाओं और 3 लड़कियों की मौत हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे में मृतकों के प्रति पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए हैं। हादसे में करीब 2 दर्जन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे के आस पास हुआ है।  

रतनगढ़ माता मंदिर के लिए निकले थे
जानकारी के अनुसार दतिया जिले के दीसवार गांव के श्रद्धालु एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार को होकर जवारे चढ़ाने के लिए रतनगढ़ माता मंदिर के लिए निकले थे। बीच रास्ते में जब ट्रैक्टर चालक सवारियां लेकर पुलिया क्रॉस कर रहा था, इस दौरान पीछे ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर ट्राली सहित करीब 15 फीट नीचे पलट गया।



सीमा और उनकी बेटियों सोनम और कामनी की भी मौत
इस दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक घनश्याम दांगी की पत्नी मुलायम दांगी, जिनकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है और दूसरी मृतक महिला सीमा पति नवल किशोर, उम्र 30 वर्ष को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीमा की 2 बेटियों सोनम और कामनी की भी इस हादसे में मौत हो गई है। एक अन्य लड़की क्रांति की भी इस हादसे में जान चली गई है। इन सभी को गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौत हो गई है।

घायलों में ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां ही हैं
बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 2 दर्जन से अधिक लोग घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां ही हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस को यह ज्ञात हुआ है कि ट्रैक्टर चालक को नींद आने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है। सभी घायलों को ग्वालियर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दर्दनाक हादसे के कारण दीसवार गांव में सन्नाटा फैला है।

5379487