दिवाली पर ट्रिपल मर्डर: खेत पर फसल काट रहे पिता और दो बेटों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, तीनों की दर्दनाक मौत

Dindori Triple Murder: डिंडौरी में दिवाली पर सनसनीखेज घटना हो गई। गुरुवार (31 अक्टूबर) को जमीनी विवाद के चलते पिता और दो बेटों की हत्या कर दी गई। ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना गाड़ासरई थाना क्षेत्र की है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
फसल काटते समय किया हमला
जानकारी के मुताबिक, लालपुर गांव में दो मरावी परिवारों के बीच जमीनी विवाद वर्षों से चल रहा था। दीपावली के दिन गुरुवार को खेत में धर्म सिंह अपने बड़े बेटे शिवराज और छोटे बेटा रघुराज के साथ धान की फसल काट रहे थे। तभी दूसरा पक्ष वहां पहुंचा और पिता-पुत्रों पर हमला बोल दिया। एक पक्ष ने कुल्हाड़ी से धर्म सिंह और उनके दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। धर्म सिंह और शिवराज की मौके पर मौत हो गई। रघुराज ने अस्पताल पहुंचने के पहले ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
सूचना मिलते एसपी वाहिनी सिंह, थाना प्रभारी दुर्गा नगपुरे सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभी आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि ट्रिपल हत्याकांड के मामले की जांच की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ चल रही है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS