'मोहन सरकार का बुलडोजर': महाकाल लोक के विस्तार के लिए 50 घर जमींदोज; 207 मकान और ढहाए जाएंगे

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार (11 जनवरी) को 'मोहन सरकार' का बुलडोजर चला। महाकालेश्वर मंदिर के विस्तार के लिए निजामुद्दीन कॉलोनी के 257 घरों को हटाने की कार्रवाई शुरू हुई।;

Update:2025-01-11 13:55 IST
Mohan Sarkar bulldozer actionMohan Sarkar bulldozer action
  • whatsapp icon

Mohan Sarkar bulldozer action: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार (11 जनवरी) को 'मोहन सरकार' का बुलडोजर चला। महाकालेश्वर मंदिर के विस्तार के लिए निजामुद्दीन कॉलोनी के 257 घरों को हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथी पहुंची। तकिया मस्जिद सहित 50 घरों को जमींदोज किया। कार्रवाई के दौरान विवाद के हालात नहीं बने। लोग स्वेच्छा से मकान खाली कर रहे हैं।

मुनादी के बाद शुरू की कार्रवाई 
धर्मनगरी उज्जैन में महाकाल लोक का विस्तार होना है। इसके लिए सरकार ने सवा दो हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया है। सरकार ने जमीन पर बसे 257 घरों को मकान खाली करने का नोटिस दिया। 32 करोड़ मुआवजा भी दिया है। 66 करोड़ मुआवजा देने की योजना है। शुक्रवार को प्रशासन ने निजामुद्दीन कॉलोनी में मुनादी करवाई और लोगों को मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया था।

इसे भी पढ़ें: IT छापे में पूर्व विधायक के घर से मिले मगरमच्छ: अफसर रह गए दंग; बेनामी संपत्ति-सोना भी मिला, जानें पूरा मामला

जिन मकानों पर स्टे, उन्हें नहीं गिराया 
शनिवार को प्रशासन की टीम पहुंची। मस्जिद सहित 50 मकानों को जमींदोज किया। एडीएम अनुकूल जैन ने कहा कि कानूनी दायरे में रहकर कार्रवाई की गई है। जिन मकानों पर कोर्ट का स्टे था, उन्हें छोड़ है। बाकी को हटाया जा रहा है। एडीएम ने बताया कि इस जमीन पर भविष्य में पार्किंग और अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे। 

Similar News