Ujjain Crime: उज्जैन में आदिवासी महिला के साथ हुई दरिंदगी की घटना पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के मकान को बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए जमींदोज कर दिया है। जिस जगह पर महिला के साथ यह घिनौना कृत्य हुआ, पुलिस ने उस जगह पर बने टीन शेड को भी तोड़ दिया है।

आरोपी इमरान गिरफ्तार
उज्जैन पुलिस ने दरिंदगी के आरोपी इमरान को गिरफ्तार करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चलवा दिया है। पुलिस ने यहां पर पंचायत की मदद से मकान तोड़ने की कार्रवाई की है। इस घिनौने कृत्य में शामिल एक और आरोपी के घर पर भी सख्ती की जा रही है।

महिला अपने पति काम मांगने पहुंची थी
आरोपियों इमरान और रवि ने आदिवासी महिला के साथ दरिंदगी किया था। आरोपियों ने महिला के अकेले होने का फायदा उठाते हुए उसके साथ यह घिनौना कृत्य किया। आरोपियों ने ऐसा तक किया जब महिला और उसका पति काम मांगने के साथ आरोपी रवि के पास गई थी। जिस पर आरोपी ने हामी भरते हुए ताजपुर के एक खेत में बने शेड पर पहुंचा।

किसानों की मदद 
इस दौरान आरोपी ने महिला को वहीं छोड़ कर उसके पति को दूसरे काम के लिए बाजार ले कर गया। तभी यहां पर आरोपी इमरान ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद रवि ने भी घिनौना कृत्य किया। आरोपियों के चंगुल से मौका पाकर महिला भागते हुए जब जा रही थी, तब कुछ किसानों ने उसकी मदद की और मामला पुलिस तक पहुंचा। अब इस मामले में सख्ती की जा रही है।