Ujjain Garment Unit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार, 13 अक्टूबर को उज्जैन में कपड़ा फैक्ट्री का शुभारंभ किया है। मेसर्स प्रतिभा स्वराज प्रा. लिमिटेड की यह यूनिट उज्जैन के निनोरा में स्थित है। CM मोहन ने इस फैक्ट्री में 3500 से अधिक रोजगार मिलने का दावा किया है। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, यह यूनिट उज्जैन के औद्योगिक विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फैक्ट्री का भ्रमण कर अत्याधुनिक मशीनों के बारे में जानकारी ली। साथ ही महिला कर्मचारियों से संवाद किया। 

85 करोड़ का निवेश
मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम ने गारमेंट यूनिट लगाने के लिए मेसर्स प्रतिभा स्वराज प्रा. लि. को नवाखेडा उर्फ कराड़िया में 18.5 एकड भूमि आवंटित की है। इस यूनिट में 85 करोड़ का निवेश किया जा चुका है। मार्च 2025 तक निवेश की राशि 145 करोड़ तक पहुंच जाएगी। 

Ujjain Garment unit inaugurated

80 प्रतिशत महिला कर्मचारी 
मेसर्स प्रतिभा स्वराज ने आगामी वित्तीय वर्ष तक 200 करोड़ के अतिरिक्त निवेश की परियोजना तैयार की है। इस गारमेंट यूनिट से 3500 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। इनमें 80 प्रतिशत महिलाएं होंगी। 

यह भी पढ़ें: उज्जैन को 656.55 करोड़ की सौगात: CM मोहन यादव ने रखी 16 सड़क परियोजनाओं की नींव 

सीमलेस निटिंग मशीन 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास में यह महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान उन्होंने सीमलेस निटिंग मशीन का शुभांरभ किया, जो इंण्डस्ट्री 4.0 के मानकों पर आधारित है। इससे सीमलेस कपडे जैसे स्विमवेयर, योगा वेयर, नाईट वेयर, मेडिकल वेयर का विनिर्माण विभिन्न किया जा सकेगा।