Logo
Uma Bharti Shivpuri Visit: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शुक्रवार को शिवपुरी में CM मोहन यादव की तारीफ की। UP में कम सीटें मिलने पर कहा, रामभक्त भाजपा को ही वोट करे, जरूरी नहीं। हमें यह अहंकार भी नहीं पालना चाहिए।

Uma Bharti Shivpuri Visit : मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती ने पार्टी को यूपी में मिली पराजय पर चिंता जताई। साथ ही हिंदू धर्म की परंपराओं पर चर्चा करते हुए कहा, सामाजिक व्यवस्था को धार्मिक व्यवस्था से जोड़ना नहीं चाहिए। ऐसा मुस्लिम धर्म होता है। यूपी में कम सीटें आने पर कहा, इस बार वहां सामाजिक व्यवस्था पर वोटिंग हुई है। 

उमा भारती ने कहा, जरूरी नहीं कि हर राम भक्त भाजपा को वोट देगा, ऐसा अहंकार किसी को नहीं पालना चाहिए। और यह भी न सोचें कि जो व्यक्ति भाजपा वोट नहीं दे रहा, वह हिंदू नहीं हो सकता। 

मोहन यादव सरल और विनम्र व्यक्ति
उमा भारती देवभूमि उत्तराखंड से लौटी हैं। ग्वालियर से भोपाल आते वक्त शिवपुरी में उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की जमकर तारीफ की। कहा, वह बहुत सरल और विनम्र व्यक्ति हैं। मध्य प्रदेश में मेरे समय सर्वाधिक सीटें भाजपा को मिली थीं। मोहन यादव ने तो 29 की 29 सीटें जीत ली। निश्चित ही पार्टी और उनके लिए यह बड़ी उपलब्धि है। 

मैं चाहती थी 500 से ज्यादा सीटें जीतें
उमा भारती से मीडिया ने 400 सीटों के दावों पर सवाल किया तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, मेरी तो इच्छा थी कि हम 500 से ज्यादा सीटें जीते, लेकिन यह जनता का निर्णय है, हम सबको स्वीकार करना चाहिए। पार्टी स्तर पर निश्चित ही इस बात की समीक्षा की जा रही है कि इस चुनाव में कहां चूक हुई। आपेक्षित परिणाम क्यों नहीं आए। 

5379487