Logo
भोपाल और जबलपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी 10.4 हजार करोड़ की 24 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। CM मोहन यादव भी रहेंगे।

Nitin Gadkari MP visit: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी मंगलवार 30 जनवरी को मध्य प्रदेश में रहेंगे। वह भोपाल और जबलपुर में तकरीबन 10 हज़ार 405 करोड़ की 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस दौरान साथ रहेंगे। 30 जनवरी को दोनों नेता पहले भोपाल फिर जबलपुर कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

भोपाल में 8 हजार 38 करोड़ लागत से 498 किलोमीटर लम्बी, 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम लाल परेड मैदान एवं जबलपुर में 2 हजार 367 करोड़ की लागत से 226 किलोमीटर लम्बी 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह उपस्थित रहेंगे।

भोपाल में इन सड़कों का शिलान्यास 

  1. एनएच-46 के अयोध्या बायपास खण्ड का छह-लेन चौड़ीकरण
  2. एनएच-146बी के शाहगंज से बाड़ी खण्ड का चार-लेन चौड़ीकरण
  3. एनएच-552 (विस्तारित) के मध्यप्रदेश/राजस्थान सीमा से श्योपुर-गोरस का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण
  4. एनएच-752सी पर सुजालपुर बायपास का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण
  5. एनएच-552 (विस्तारित) पर अटेर एवं भिण्ड बायपास का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण
  6. एनएच-552 (विस्तारित) के गोरस से श्यामपुर मार्ग का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण
  7. एनएच-56 के दाहोद (गुजरात सीमा) से अम्बुआ खण्ड का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण
  8. एनएच-347ए मुलताई से महाराष्ट्र सीमा तक का टू-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण 

जबलपुर में इन सड़कों का शिलान्यास   

  1. NH-539 टीकमगढ़-झांसी मार्ग स्थित जामनी नदी पर पुल निर्माण
  2. चंदिया घाटी से कटनी बायपास तक (पेव्ड शोल्डर के साथ) 2-लेन सड़क उन्नयन कार्य
  3. NH-339 के बमीठा से खजुराहो हिस्से का 4-लेन चौड़ीकरण कार्यों का लोकार्पण
  4. गुलगंज बायपास से बरना नदी तक 2-लेन (पेव्ड शोल्डर) सड़क का उन्नयन 
  5. बरना नदी से केन नदी तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण
  6. शहडोल से सगर टोला तक 2-लेन (पेव्ड शोल्डर) सड़क का उन्नयन 
  7. NH-44 (मप्र) के अंतर्गत ललितपुर-सागर-लखनादौन खण्ड में कुल 23 VUP'S पुल सर्विस रोड का निर्माण
  8. NH-44 के सुकतारा, खुरई और खवासा में कुल 3 फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य
  9. बंजारी घाटी (NH-44) पर 2 ब्लैक स्पॉट का सुधार कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।

यह होंगे फायदे 
मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तकरीबन 10.4 हजार करोड़ से बनने वाली 724 किमी लम्बी सड़क परियोजनाओं से आवागमन तो सुगम होगा ही। व्यापार व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा। गेहूं और धान के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों तक कनेक्टिविटी आसान होगी। विंध्य के कोयला खदान उद्योग को लाभ मिलेगा। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो, ओरछा, राष्ट्रीय पेंच टाइगर कॉरीडोर तक कनेक्टिविटी बढ़ेगी। बुधनी टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज और वुड क्राफ्ट व्यापार को लाभ मिलेगा। साथ ही मप्र, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली के बीच व्यावसायिक एवं नागरिक यातायात सुगम होगा।

5379487